Rewa SI viral audio : आरोपी SI के बोल; कहा: हमारी गोली लगेगी तो क्या बचेगा कोई, सिर्फ अहसास कराया है : तीन राउंड चलाई थी गोली

 
xbbn

रीवा में TI हितेंद्र नाथ शर्मा पर गोली चलाने वाले SI बीआर सिंह का एक ऑडियो सामने आया है। ऑडियो में आरोपी SI कह रहा है कि- हमारी गोली लगेगी तो क्या बचेगा कोई, अहसास कराया है कि तू अन्याय मत कर…।

गुरुवार दोपहर ढाई बजे रीवा के सिविल लाइन थाने में SI बीआर सिंह ने TI हितेंद्र नाथ शर्मा को चेंबर में घुसकर गोली मार दी थी। इसके बाद उन्हें गंभीर घायल होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भोपाल और जबलपुर से आई डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी करते हुए कंधे में धंसी गोली को निकाल दिया है। बताया जाता है कि टीआई की हालत खतरे से बाहर है। अब तक TI को 20 यूनिट से ज्यादा ब्लड लग चुका है।

आरोपी SI ने इस तरह किया था हमला

रीवा शहर के सिविल लाइन थाने में SI बीआर सिंह ने TI के चेंबर में घुसकर थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा को गोली मार दी। आरोपी SI पहले TI के पास जाता है, फिर कंधा पकड़ता है। इसके बाद दोनों हाथों में पिस्टल लहराते हुए पहली गोली कंधे से सटाकर मारता है। इसके बाद दूसरी गोली TI के माथे में लगाता है, जिसको TI ने हाथ मारकर दिशा को मोड़ दिया। इसके बाद SI ने तीसरा और चौथा फायर किया, जिसको थाने के स्टाफ ने हाथ पकड़कर मिस करा दिया है। डॉक्टरों ने बताया है कि TI की हालत अब खतरे से बाहर हैं।

आरोपी SI बीआर सिंह का गुड्‌डू से बातचीत का ऑडियो…

गुड्‌डू - हेलो

SI बीआर सिंह - हां हेलो

गुड्‌डू - जी साहब सलाम

SI बीआर सिंह- साहब सलाम

गुड्‌डू - दादा गुड्डू बोल रहा हूं

SI बीआर सिंह- हां भैया गुड्डू बताओ

गुड्‌डू :- क्या हो गया दादा

SI बीआर सिंह- कुछ तो हुआ होगा यार, तब तो कुछ हुआ है

गुड्‌डू :- नहीं अचानक कैसे हो गया

SI बीआर सिंह- एक चीज बताऊं, आज तक मैंने अधर्म किया है

गुड्‌डू- नहीं-नहीं

SI बीआर सिंह:- अचानक यार जब कोई अति हो जाएगी तो उसका

गुड्‌डू- नहीं-नहीं

SI बीआर सिंह:- उसको केवल गोली छुआई है, बमंडर ऐसा मचा है जैसे ... मर गया हो

गुड्‌डू:- हां

SI बीआर सिंह:- हमारी गोली लगेगी तो क्या बचेगा कोई

गुड्‌डू:- नहीं, सही बात है

SI बीआर सिंह- अगर निशाना लगाकर मारता तोगुड्‌डू- जी-जी SI बीआर सिंह- अन्याय की इतनी कड़ी है मेरे भाई कि मैं बता नहीं सकता

गुड्‌डू- हां-हां

SI बीआर सिंह- इसने राजनीति करके मेरा ट्रांसफर पुलिस लाइन करा दिया

गुड्‌डू :- हां

SI बीआर सिंह- एसपी साहब के पास गया, पूछा साहब हमारे खिलाफ आरोप क्या-क्या है, कौन सा ऐसा कृत्य किया है कि मेरा ट्रांसफर पुलिस लाइन कर दिए है

गुड्‌डू :- जी-जी

SI बीआर सिंह- पुलिस अधीक्षक के पास कोई जवाब नहीं

गुड्‌डू :- अरे…

SI बीआर सिंह:- प्रकरण सिर्फ इतना है कि एक राहुल पटेल। जिसने आईजी साहब के एवं डीआईजी साहब के बंगले व कार्यालय में फर्नीचर लगाया है।

(इसके बाद मोबाइल कट गया। फिर दोबारा नहीं लगा…)

छह घंटे बाद कस्टडी में लिया

फायरिंग की घटना के बाद टीआई चेंबर में बंद आरोपी एसआई को करीब 6 घंटे बाद पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। वहीं एडीजी ने आरोपी को बर्खास्त कर दिया है। बताया जाता है कि घटना सिविल लाइन थाने में गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। उस वक्त थाने में बाकी स्टाफ भी मौजूद था। टीआई के चेंबर में फायरिंग की आवाज सुनकर अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। उन्होंने घायल टीआई को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, एसआई को चेंबर में ही बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। पुलिस ने आरोपी को रात करीब 9 बजे कस्टडी में लिया।

इस मामल में एसपी का कहना है कि घटनाक्रम के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि आरोपी एसआई बीआर सिंह के पास पिस्टल थी, इसलिए समझाइश में वक्त लगा। आखिरकार उन्हें कस्टडी में ले लिया गया। उनसे दो पिस्टल बरामद की गई।

7 दिन पहले ही एसआई हुए थे लाइन अटैच

एसआई बीआर सिंह वर्तमान में सिविल लाइन थाने में टीआई शर्मा के अधीनस्‍थ थे। सात दिन पहले ही उन्हें पुलिस लाइन अटैच किया गया था। उनके खिलाफ विभागीय जांचें चल रही हैं। ऑडियो में पुलिस लाइन अटैच करने को लेकर SI नाराजगी जाहिर करते हुए बोल रहा है।

Related Topics

Latest News