REWA : सुदिशा फाउंडेशन की बहनों ने कैबिनेट मंत्री को बांधी राखी, 400 छात्रों को राखी सहित प्रदान किए उपहार

 
XVV

रीवा शहर के शासकीय विद्यालय संजय नगर में अध्ययनरत छात्रों के बीच रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर 400 छात्रों को राखी सहित उपहार प्रदान किए गये। कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बच्चों को उपहार भेंट किए। इस दौरान सुदिशा फाउंडेशन की बहनों ने कैबिनेट मंत्री को राखी बांधी।

CVV

कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रक्षाबंधन के त्योहार के अवसर पर सुदिशा फाउंडेशन का कार्य सराहनीय है। इनके द्वारा गरीब बच्चों को उपहार दिए जा रहे हैं। इससे जुड़े सदस्य बधाई के पात्र हैं। आगे कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार भाईचारा मजबूत करने का संदेश देता है।

CBB

मुख्यमंत्री ने लाडली बहना योजना लागू की है। जो महिलाओं को सशक्त बना रही है। सभा में मुख्यमंत्री बहनों से राखी भी बंधवा रहे हैं। जिन बहनों ने आज मुझे राखी बांधी है। मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा। ऐसे आयोजनों से समाज की ताकत बढ़ती है। उन्होंने विद्यालय का उन्नयन करने की भी बात कही।

VBB

कार्यक्रम में विभु सूरी, परमजीत सिंह, संजीव गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, बंसीलाल साहू, अक्षय गुप्ता, शिवकुमार साहू, राजकुमार जायसवाल, प्रकाश सोनी चिंटू, प्राचार्या शैलजा सिंह, रंजना मिश्रा, पंकज वाजपेयी, शिवेंद्र शर्मा, अम्बिका, प्रमोद, मनोज सिंह, अरुण तोमर सहित सुदिशा फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Topics

Latest News