REWA : रमकुई गांव में नई नवेली दुल्हन की संदिग्ध मौत, फंदे से लटकता शव देखकर मच गया हड़कंप, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

 
image

REWA CITY NEWS : रीवा। शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत रमकुई गांव (Ramkui Village) में एक नई नवेली दुल्हन की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। चर्चा है कि मृतका सीमा सिंह ने पति के भाभी के अवैध संबंध (illicit relation) को अपनी आंखों से देख लिया था, जिसके बाद से वह तनाव में थी। मृतका ने मायके को एक पत्र भी भेजा गया था, जिसमें पूरी घटना का जिक्र  सीमा ने किया था।

गुरुवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, वहीं चोरहटा पुलिस मर्ग कायम कर घटना की विवेचना में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक सीमा सिंह पिता जयभान सिंह का विवाह मार्च माह में हुआ था, रमना होने के बाद वह 21 मई को अपने ससुराल रमकुई आई। मृतका के हाथों के मेहदी भी जहां नहीं छूटी थी वहीं दस दिन बाद उसकी मौत हो गई। संदिग्ध हालत में सुसाइड (sucuide) की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद पहुंची चोरहटा पुलिस (chorahata police rewa) ने फंदे से शव को नीचे उतरवाकर संजय गांधी अस्पताल (sanjay gandhi hospital) भेजवाया। इधर बेटी के मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग अस्पताल आए। उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

पति पर लगाया हत्या का आरोप
मृतका के पिता जयभान सिंह ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बेटी सीमा सिंह 26 वर्ष निवासी ऐरा थाना रामपुर बाघेलान का विवाह  मार्च 2023 में चोरहटा थाना क्षेत्र के रमकुई गांव में रजनीश पटेल (rajneesh patel) के साथ हुआ। कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद नवविवाहिता मायके चली गई। हाल ही में 21 मई को गमना होने के बाद सीमा ससुराल आई।

दावा है कि 31 मई को नवविवाहिता (newly married) अपने पति को भाभी के साथ संदिग्ध हालत में देख ली। इसके बाद मायके पक्ष को पूरी कहानी बताई। फिर सुसाइड नोट परिजनों को भेजकर फांसी के फंदे में झूल गई। वहीं मायके पक्ष का दावा है कि आरोपी पति ने घटना के बाद हमारी बेटी को मार डाला है। बहरहाल पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है, वहीं मामले की जांच की जा रही है।

फांसी के फंदे में झूलकर महिला ने दी जान
गढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लहुरिया परासी थाना में एक महिला ने बुधवार- गुरुवार की दरमियानी रात्रि फंासी के फंदे में झूलकर अपनी जान दे दी। बताया गया कि पुष्पा सेन पत्नी हेमराज सेन उम्र 35 वर्ष की मौत की खबर मायके पक्ष के लोगों को मिलने के बाद उन्होंने ससुराल पक्ष पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। बताया गया कि बीती रात भोजन करके महिला अपने कमरे में गई, जब घर वालों ने लाइट जला कर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटकी थी। 

गांव वालों ने इसकी सूचना मायके पक्ष वालों को दे दी।  मृतिका पुष्पा सेन के पिता राम कुशल सेन निवासी ग्राम शुकुलगवां थाना क्षेत्र गोविंदगढ़ अपनी पत्नी रामवती सेन और पुत्र नागेंद्र और प्रेमलाल सेन के साथ ग्राम लहुरिया परासी पहुंचे, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गंगेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। बताया गया कि  मृतका अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए रीवा में रहती थी और पति गांव में ही रहता था। 2 दिन पूर्व ही वह रीवा से ग्राम लहुरिया परासी पहुंची थी। उसकी मौत के बाद मायके पक्ष के लोग सदमे में हैं, वहीं पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है।

Related Topics

Latest News