REWA : रांग साइट से आए बाइक सवार ने साइकिल सवार दो छात्राओं को मारी ठोकर,घायल छात्रा रीवा रेफर, सहेली खतरे से बाहर

 
image

रीवा जिले के शासकीय महाविद्यालय मऊगंज के सामने अनियंत्रित बाइक ने साइकिल सवार दो छात्राओं को ठोकर मार दी। हादसे में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। जबकि सहेली बाल-बाल बच गई है। दावा है कि नेशनल हाईवे 135 में दुर्घटना के कुछ ही मिनटों बाद मऊगंज थाने का अमला गुजर रहा था। ऐसे में हादसा देख मऊगंज थाने के पुलिसकर्मी हाईवे में रूक गए।

इसके बाद दोनों छात्राओं को पुलिस वाहन की मदद से मऊगंज सिविल अस्पताल भेजवाया था। प्राथमिक उपचार देकर एक बच्ची को संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया है। वहीं दूसरी बच्ची को मऊगंज में उपचार दिया जा रहा है। घटना के बाद राहगीरों ने दोषी बाइक को खदेड़कर पकड़ लिया है। जबकि चालक को पकड़कर मऊगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम साढ़े तीन बजे मऊगंज कॉलेज से एक साइकिल में सवार होकर दो छात्राएं अपने घर जा रही थी। इसी बीच रांग साइट से आए बाइक सवार ने छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में आस्था द्विवेदी पुत्री राजनाथ द्विवेदी (त्यागी) 18 वर्ष निवासी दुवगवां दुबान थाना मऊगंज के सिर में गम्भीर चोट आई है। वहीं सहेली को मामूली चोट आई है।

Related Topics

Latest News