REWA : दूल्हे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,वधू पक्ष ने रात के समय बारातियों को पीटा : दुल्हन की नहीं की विदाई, वापस लौटी बारात

 
IMAGE

रीवा जिले में दूल्हे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि शादी के दिन पहले वधू पक्ष ने रात के समय बारातियों को पीटा। काफी समझाइश के बाद वैवाहिक आयोजन संपन्न हुए। पर वधू पक्ष ने सुबह दुल्हन की विदाई नहीं की। कहा कि आने वाले कुछ माह में सेकंड मैरिज कर दुल्हन को भेज देंगे। ऐसे में वर पक्ष के लोग बिना दुल्हन बारात वापस लेकर लौट आए।

कुछ दिन बाद दूल्हा गुजरात कमाने चला गया। तीन पहले ससुराल से फोन गया। वधू पक्ष ने कहा कि अपनी दुल्हन ले जाओ। जिससे दूल्हा परदेश से गांव आया। इसके बाद बाइक से ससुराल गया। वहां 19 जून को अज्ञात कारणों से दूल्हे की मार पिटाई किए। फिर जहर दे दिया। हालत बिगड़ी तो संजय गांधी अस्पताल में छोड़कर भाग गए। अंत में घर वालों को सूचना दी, लेकिन दूल्हे की मौत हो गई।

वधू पक्ष मनगवां थाने के पिपरवार गांव का
मिली जानकारी के मुताबिक अनिल कुमार पाण्डेय निवासी लालगांव थाना गढ़ ने अपने पुत्र ज्ञानेन्द्र पाण्डेय (26) की शादी मनगवां थाने के पिपरवार गांव में तय कर दी। वधू पक्ष ने कहा कि वर पक्ष के लोग शराब पीकर बारात न आए। ऐसे में उनकी मंशानुसार बारात आई। 29 मई 2023 को ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते हुए बद्री चौबे के घर में बारात लगी, लेकिन नशे में धुत घराती विवाद करने लगे।

पहले अपमान किया, अब बेटे को मार डाले
मृत दूल्हे के पिता ने कहा कि पहले वधू पक्ष अपमान किया। उन्होंने बारातियों को रातभर पीटा। लोग खाना पानी के लिए तरसते रहे। किसी कदर रात में शादी हुई। पर विदाई नहीं की। धोखे से बेटे को सुसराल बुलाए। वहां सभी लोगों ने मिलकर मारपीट की। फिर पूरे परिवार के लोगों ने मिलकर बेटे को जहर दे दिया। मरने के बाद घर वालों को सूचना दी है। अस्पताल पहुंचने पर सिर्फ लाश मिली है।

पुलिस ने शुरू की जांच
मनगवां थाना प्रभारी निरीक्षक आरके गायकवाड़ ने बताया कि ज्ञानेन्द्र पाण्डेय को गंभीर हालत में एसजीएमएच में भर्ती कराया था। वहां मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई है। मर्ग कराने मनगवां थाने का स्टाफ गया है। अब पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों से बयान लिए है। जिसके बाद विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Topics

Latest News