REWA : 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ विंध्य विकास प्राधिकरण का सीईओ हुआ गिरफ्तार

 
BGHGH

REWA NEWS : रीवा लोकायुक्त की टीम ने विंध्य विकास प्राधिकरण के सीईओ को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता रंजीत सिंह की शिकायत पर यह कार्यवाही की गई है। लोकायुक्त के उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार ने बताया कि विंध्य विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश कुमार साकेत शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए पहले ही ले चुके थे। वहीं आज फिर शिल्पी प्लाजा ए ब्लॉक में स्थित अपने कार्यालय में 30 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए उन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया है।

शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि वो ग्राम पंचायत माझियारी का उप सरपंच है। उसकी पंचायत में पक्की नाली और ग्रेवल रोड का निर्माण कराया जाना है। जिसके लिए राशि भी स्वीकृत हो चुकी है। साथ ही जिसकी एक किस्त भी प्राप्त हो गई है। लेकिन बकाया राशि निकालने के लिए सीईओ द्वारा 40 हजार की रिश्वत मांगी जा रही है। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह धाकड़ के निर्देश पर सुनियोजित तरीके से यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार, आरक्षक प्रमेंद्र कुमार सहित 15 सदस्य शामिल हैं।

Related Topics

Latest News