REWA : शादी के बाद युवती ने बात करना बंद किया तो, प्रेमी ने घर के पीछे बुलाकर तार से घोंट दिया गाला

 
image

रीवा जिले के हनुमना थाना अंतर्गत अमहा वासुदेव गांव में तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवती की लाश का खुलासा हो गया है। पुलिस का कहना है कि वह हादसा नहीं बल्कि हत्या थी। पूछताछ में आरोपी युवक ने पुलिस के सामने एकतरफा प्रेम में हत्या की वारदात स्वीकारी है। कहा कि युवती पहले बात करती थी, लेकिन शादी के बाद बात करना बंद कर दी। दबाव बनाता तो आना-कानी करती थी। इसी बात से परेशान होकर मारने का प्लान बनाया।

घटना वाली रात उसके घर के पीछे पहुंचा। फिर युवती को बुलाया। बात न करने का कारण पूछा। तब युवती ने शादी हो जाने के कारण दूर रहने की नसीहत दी। ऐसे में आक्रोशित होकर तार से गला घोट दिया। इसके बाद मोबाइल लेकर चला गया। रास्ते में मोबाइल को तोड़कर फेंक कर फरार हो गए। इधर मृतका की पीएम रिपोर्ट में हत्या की कहानी सामने आने पर प्रकरण दर्ज किया गया। फिर साइबर सेल की मदद से आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया गया है।

ये है मामला
हनुमना थाना प्रभारी चेतन मर्सकोले ने बताया कि 11 मई की भोर 4 बजे सुनीता प्रजापति पुत्री राजबहोर 20 वर्ष निवासी अमहा वासुदेव के लाश मिलने की सूचना आई। मृतका के पिता ने पुलिस को बयान दिए कि 20 वर्षीय लड़की की शादी पिछले वर्ष दिसम्बर माह में हुई है। वह पांच दिन पूर्व 6 मई को मायके आई थी। घटना वाली रात मृतका के पिता रात्रि दो बजे बरात से घर आए। तब पूरा परिवार सो रहा था। भोर 4 बजे लड़की के मोबाइल में फोन आया था।

सुबह 7 बजे मां ने मृत हालत में देखा
आशंका है कि इसी बीच लड़की नित्य क्रिया करने घर के बगल में गई थी, पर वापस नहीं आई है। सुबह तकरीबन 7 बजे मृतका की मां खाना बनाने के लिए लकड़ी तोड़ने के लिए बाथरूम के पास गई। उसने देखा कि लड़की मरी पड़ी है। वहीं लड़की का टच स्क्रीन मोबाइल गायब है। रिपोर्ट के बाद मर्ग क्रमांक 31/ 23 आईपीसी की धारा 174 कायम किया। इसके बाद जांच शुरू की।

फॉरेंसिक जांच में हत्या की बात आई सामने
घटना के बाद सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट के प्रभारी डॉ. आरपी शुक्ला की टीम ने जांच की। फॉरेंसिक यूनिट ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए है। फोटोग्राफी के बाद मृतिका का पीएम सीएचसी मऊगंज से कराया गया। पीएम रिपोर्ट मिलते ही आईपीसी की धारा 302 बढ़ाते हुए विवेचना शुरू हुई। तब साइबर सेल की जांच में आरोपी विनोद प्रजापति पुत्र रामसमलिया प्रजापति 22 वर्ष निवासी पैपखार थाना मऊगंज का का नाम आया।

आरोपी मौसी के घर में रहता था, तभी जान पहचान हुई
पुलिस ने आरोपी युवक को पैपखार से गिरफ्तार की। बयान में आरोपी ने कहा कि वह दो वर्ष पहले अपनी मौसी के घर में रहता था। मृतिका पड़ोसी थी। लॉकडाउन के समय मौसी के घर से मजदूरी करने जाता था। तभी मृतिका से जान पहचान हो गई। ऐसे में दोनों मोबाइल पर बात करने लगे। कुछ माह बाद मृतिका की शादी हो गई। तब युवती फोन में बात करना बंद कर दी। इसी बात से आरोपी खुन्नस मानता था। फिर 10 मई को प्लान बनाकर गांव आया।

सुबह 4 बजे फोन कर बुलाया
आरोपी ने कहा कि वह रात हनुमना में गुजारी। इसके बाद भोर 4 बजे लड़की के घर के पीछे जाकर फोन पर बुलाया। वहां लड़की आरोपी युवक की बात नहीं मानी। ऐसे में गला दबाकर मार डाला। फिर मृतका का मोबाइल को तोड़कर टोल प्लाजा के पास फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी के बताए अनुसार क्षतिग्रस्त मोबाइल को जब्त कर लिया है। इसके बाद धारा 201 बढ़ाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की। फिर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Related Topics

Latest News