REWA : उपमुख्यमंत्री के अथक प्रयास से अब सुपर स्पेशालिटी को मिलेगी नई पहचान : 164 करोड़ 49 लाख स्वीकृत, 400 बिस्तर की मिलेगी सुविधा

 
fdbbgb

REWA NEWS : रीवा मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशालिटी अस्पताल का जल्द विस्तार होना है। उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल के मुताबिक अब ये अस्पताल 400 बेड का होने जा रहा है। ​​​​​कैबिनेट की बैठक में सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के लिए 164 करोड़ 49 लाख रुपए की स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है। जहां इस राशि का उपयोग नया हॉस्पिटल भवन बनाने में किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि अभी अस्पताल में मरीजों के लिए 250 बेड की क्षमता है पर बहुत जल्द मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बेड की संख्या 400 कर दी जाएगी।उन्होंने बताया कि पहले ही 139 करोड़ 18 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई थी। अब यह राशि बढ़कर 164 करोड़ 49 लाख रुपए हो गई है। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल के हर फ्लोर में एडिशनल आई सी यू बनाए जाएंगे। काफी तेजी से पूरे विंध्य के लोग इलाज के लिए सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आ रहे हैं इसलिए अस्पताल अब छोटा पड़ने लगा है।

उन्होंने बताया कि सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में डॉक्टरों के अलावा 34 अन्य महत्वपूर्ण पदों के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। ये प्रस्ताव भी वित्त विभाग से होते हुए कैबिनेट से मंजूर हो गया है। इसके अलावा आउटसोर्स के 55 पदों पर भी भर्ती की जानी है जिनमें वार्ड बॉय,चौकीदार,सफाई कर्मचारी,लिफ्ट ऑपरेटर शामिल हैं। जहां नए डॉक्टर भी अस्पताल में मरीजों की सुविधा को देखते हुए लाए जाएंगे। बता दें कि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में वर्तमान में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी,ओपीडी, यूरालॉजी, नेफ्रोलॉजी सहित अन्य विभाग संचालित है।

Related Topics

Latest News