REWA : इन्द्रानगर में फांसी का फंदा बनाकर महिला ने किया सुसाइड, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप : शराबी पति करता था परेशान

 
image

रीवा शहर के विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत इन्द्रानगर में फांसी का फंदा बनाकर एक महिला ने सुसाइड कर ली है। सूत्रों की मानें तो सोमवार की भोर 4 बजे बेटी ने मां को पंखे से लटका देख घर वालों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना के बाद विश्वविद्यालय पुलिस मौके पर पहुंची। वहां मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया।

ऐसे में सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट के प्रभारी डॉ. आरपी शुक्ला को मौके पर बुलाया गया है। प्रथम दृष्टया एफएसएल टीम की जांच में आत्महत्या प्रतीत हुई है। बवाल के बाद मायके पक्ष को समझाइश देकर लाश को पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजवाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने पीएम रिपोर्ट के बाद विधि अनुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ये है मामला

विश्वविद्यालय थाना प्रभारी निरीक्षक विद्यावारिध तिवारी ने बताया कि मनीषा मिश्रा पति अच्युतानंद 36 वर्ष निवासी हिनौता थाना सेमरिया हाल इंदिरा नगर ने सुसाइड कर ली है। मृतका की 12 वर्षीय बेटी ने कहा है कि मां रात में 12 बजे तक जग रही थी। फिर वह अपने कमरे में सोने चली गई। मैं रात में 4 बजे तक पढ़ी। फिर मां के कमरे में गई तो आत्महत्या कर चुकी थी।

शराबी पति करता था परेशान

मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि 15 वर्ष पहले मनीषा दुबे की शादी अच्युतानंद मिश्रा के साथ हुई थी। बड़ी बेटी 12 वर्ष तो बेटा छोटा है। पति इंजीनियर है, लेकिन रोजाना शराब पीकर घर आता था। ऐसे में पति व पत्नी का अक्सर झगड़ा होता था। हमारी बहन ने पति को शराब पीने से रोका है। इसलिए हत्या का फांसी से लटका दिया है।

Related Topics

Latest News