REWA : क्योटी जलप्रपात में महिला की निर्वस्त्र हालात में शव लाश मिलने से मचा हड़कंप

रीवा जिले के क्योटी जलप्रपात में एक महिला की निर्वस्त्र लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस की मानें तो 3 सितंबर की दोपहर क्योटी गांव के कई मछुआरे वाटरफॉल के नीचे मछली मारने गए थे। मछली पकड़ते समय अचानक बदबू आई। पास गए अज्ञात महिला की निर्वस्त्र लाश थी। डर के मारे शाम को कुंड से बाहर आ गए। इसके बाद गढ़ थाना और लालगांव चौकी पुलिस को सूचना दी।
वाटरफॉल के अंदर लाश की बात सुन सोमवार की सुबह 8 बजे एसडीईआरएफ के जवान जिला मुख्यालय से बुला लिए गए। लाख देखने वाले मछुआरा आया। उसने जो घटनास्थल बताया तो वह सिरमौर थाना क्षेत्र का निकला है। ऐसे में सिरमौर पुलिस आई। यह करते दोपहर हो गई। तीन बजे संयुक्त टीम 400 फीट गहराई में उतरी। वहां से लाश को बरामद कर शाम 5 बजे ऊपर आई है।
सिरमौर थाना प्रभारी निरीक्षक तेजभान सिंह ने बताया कि क्योटी फॉल के मंदिर के दूसरे तरफ कुंड के नीचे 35-40 साल के महिला की निर्वस्त्र लाश मिली है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि 10 दिनों पहले तक जलप्रपात में पानी आ रहा था। तब लाश कहीं से बहकर आई है। पानी के अंदर जीव जंतु कपड़े फाड़कर मुंह खा लिए है। लाश डीकंपोज हो चुकी है। आसपास के थानों को सूचना भेजवाई है।