REWA : क्योंटी जलप्रपात में युवक की जल समाधि,UP के युवकों को पिकनिक मनाना पड़ा महंगा

 
fgfg

REWA NEWS। जिले के क्योंटी जलप्रपात में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया युवक पानी में डूब गया। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की और तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद हुआ।

काफी देर तक ऊपर नहीं आया तो खोजा, लेकिन पता नहीं चला
यूपी से सात युवक रविवार को पिकनिक मनाने के लिए गढ़ थाने के क्योंटी जलप्रपात आए थे। दोपहर में सभी लोग जलप्रपात के ऊपर नदी में नहा रहे थी। उसी दौरान युवक रिजवान अहमद पिता नसीम अहमद (29) निवासी जमखुरी मऊअइमा प्रयागराज पत्थरों के बीच बने गड्ढों में समा गया। काफी देर तक जब वह ऊपर नहीं आया तो दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन उसका पता नहीं चला। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने ढूंढने का प्रयास शुरू किया।

करीब तीन घंटे तक मशक्कत के बाद पानी के अंदर से शव बाहर निकाला जा सका
करीब तीन घंटे तक मशक्कत के बाद पानी के अंदर से युवक का शव बाहर निकाला गया। वह गड्ढे में पत्थरों के बीच फंसा था जिसकी वजह से ऊपर नहीं आ पाया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। क्योंटी जलप्रपात हर रविवार बड़ी संख्या में यूपी से पर्यटक आते हैं। पिकनिक के नाम पर किराने खड़े होकर सेल्फी खींचते हैं और नीचे उतरकर नहाते हैं। पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं। कई पर्यटक अपनी जान गवां चुके है। इसके बाद भी यहां पर सुरक्षा इंतजाम दुरुस्‍त नहीं की गई है।

Related Topics

Latest News