Rewa के आलेख ने CBSE परीक्षा परिणामों में हासिल किये 97% अंक, आगे चलकर CA बनने का सपना

 
cvcv

रीवा के आलेख परौहा ने सोमवार को जारी हुई CBSE के परीक्षा परिणामों में 97 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। आलेख रीवा के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के छात्र हैं। CBSE के जारी हुए 12वीं के परीक्षा परिणामों में आलेख ने रीवा जिले में सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं। आलेख ने इंग्लिश में 95,इकॉनोमिक्स में 98,मैथ मैटिक्स में 95,बिजनेस स्टडी में 100 में 100 और अकाउंट में 97 नंबर पाए हैं।

आलेख के पिता मनोज दुबे ने बताया कि हम मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। मेरी पत्नी रिचू दुबे हॉउस वाइफ हैं जबकि मैं बड़ोदरा में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता हूं। आलेख ने बताया कि मैं दिन में 8 से 10 घंटे पढ़ाई करता था। मैं आगे चलकर CA बनना चाहता हूं। मैं अपना ज्यादातर समय पढ़ाई में ही देता हूं। पढ़ना मेरी फेवरेट हॉबी है।

Related Topics

Latest News