Rewa के विश्व प्रसिद्द सुंदरजा आम दिल्ली की प्रदर्शनी में बिखेरेंगे अपने स्वाद का जलवा

 
GHJGHJ

रीवा के विश्व प्रसिद्द सुंदरजा आम दिल्ली की प्रदर्शनी में अपने स्वाद का जलवा बिखेरेंगे। जहां एक बार फिर रीवा के इस खास आम की चर्चा हर जगह होने वाली है। कृषि अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक टीके सिंह ने बताया कि 15 और 16 जुलाई को दिल्ली में बड़े फ्रूट फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। जिसके लिए सुंदरजा आम को भी आमंत्रण मिला है। फ्रूट फेस्टिवल के लिए जीआई टैग प्राप्त सुंदरजा आम दिल्ली भेजे जाएंगे। इसके अलावा अन्य राज्यों के कुछ विशेष किस्म के आम भी शो का हिस्सा बनेंगे। जिनमें बेंगलुरु का तोता परी,महाराष्ट्र का अल्फांसो और लखनऊ का दशहरी आम भी शामिल हैं।

GUHGH

बेहद ख़ास है रीवा का सुंदरजा आम

कृषि वैज्ञानिक टीके सिंह ने बताया कि भारत में वैसे तो भारत में कई प्रकार के आम पाए जाते हैं। लेकिन रीवा का सुंदरजा आम बेहद ख़ास है। इस आम को खाने के बाद घंटे भर उसकी खुशबू हाथ में बनी रहती है। इसका वजन 250 से 500 ग्राम के बीच है। आम में पील 14.03,स्टोन 12.37,पल्प 75.52,टी.एस.एस यानी शुगर तक 22.23 पाई जाती है। सुंदरजा आम रीवा के गोविंदगढ़ में पाया जाता है। इसकी खोज रीवा महाराजा रघुराज सिंह ने 1985 में की थी। 2023 में सुंदरजा आम को जीआई टैग भी दिया गया। इसकी कीमत 350 से 400 रुपए के आसपास है। फरवरी में इस आम में फ्लावर आ जाते हैं। जून के महीने में इसमें फल आ जाते हैं।

Related Topics

Latest News