REWA में चल रही धायें धायें गोली : पहले V2 माल तो अब हॉकर्स कॉर्नर में चाय पी रहे युवक को ठाय-ठाय मारी गोली

 
vbb

REWA CRIME : रीवा में एक बार फिर बीच बाजार गोली चली है। जहां रीवा के संजय गांधी अस्पताल में पदस्थ एक्स रे टैक्नीशियन पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना अस्पताल चौराहे में रात करीब साढ़े 9 के आस-पास की है। जिस व्यक्ति को गोली लगी है उसका नाम विकास पांडेय है। जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। जिसके कमर में गोली लगी है।

जानकारी के मुताबिक विकास दो दिन से छुट्टी पर था। शनिवार की रात वह हॉकर्स कॉर्नर में चाय पी रहा था तभी उस पर गोली चलाई गई। विकास पर गोली किसने और क्यों चलाई। इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है।

अज्ञात आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। अमहिया थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर लिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच कर रही है। बता दें कि कुछ दिन पहले रीवा के V2 माल के सामने गोली चल गई थी।

जहां कुछ बदमाशों ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर को गोली मार दी थी। जिसे इलाज के लिए मिनिर्वा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां शनिवार रात 15 दिन के भीतर ही शहर में बीच-बाजार एक बार फिर गोली चल गई।

Related Topics

Latest News