REWA BREAKING : संस्कृति जैन होंगी रीवा नगर निगम की नई आयुक्त, मृणाल मीणा को भेजा गया उज्जैन

 
IMAGE
2015 बैच की आईएएस संस्कृति जैन बनी नई निगमायुक्त रीवा

ऋतुराज द्विवेदी,रीवा। इस वक्त से बड़ी खबर से आपको रूबरू करा रहे हैं, जहां चुनावी माहौल के चलते ट्रांसफर का दौर शुरू हो चुका है। जहां आज शाम होते ही नगर निगम आयुक्त मृणाल मीणा (Municipal Commissioner Mrinal Meena) का तबादला कर उन्हें उज्जैन भेज दिए गया वही रीवा की नई आयुक्त होंगी संस्कृति जैन गुप्ता (Sanskriti Jain gupta)।

ALSO READ : 11 फरवरी को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी बैठक संपन्न

बता दें कि मृणाल मीणा (Mrinal Meena) को अपर कलेक्टर के रूप में उज्जैन (Additional Collector Ujjain) जिले में पदस्थापना की गई है। वही संस्कृति जैन (Sanskriti Jain जो वर्तमान समय में सतना जिले में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थी। वही मृणाल मीणा अपने कामों के प्रति काफी सजग है जहां साफ-सुथरी छवि के रूप में जनता के बीच जाने जाते हैं।

image

सतना एसपी की पत्नी है नई रीवा नगर निगम आयुक्त

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों की गुरुवार को जारी तबादला सूची के अनुसार सतना अपर कलेक्टर रहीं 2015 बैच की आईएएस अधिकारी संस्कृति जैन को रीवा नगर निगम (rewa nagar nigam) की नई आयुक्त पदस्थ किया है। रीवा की नई निगम आयुक्त संस्कृति जैन सतना एसपी आशुतोष गुप्ता (Satna SP Ashutosh Gupta) की पत्नी हैं। उनके लिए विन्ध्य नया नहीं है। वे पहले भी रीवा जिले के राजस्व अनुभाग मऊगंज (Revenue Section Mauganj) में बतौर एसडीएम  (SDM) सेवाएं दे चुकी हैं।

सिरसा हरियाणा (Sirsa Haryana) के सेंट जेवियर हाई स्कूल, संस्कृति स्कूल और बिट्स पिलानी (Sanskriti School & BITS Pilani) के गोवा कैम्पस  (Goa Campus) से पढ़ाई करने वाली संस्कृति ने नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंस (National Center for Biological Science) में भी ट्रेनी स्टूडेंट के तौर पर अध्ययन किया है। वे सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च (Center for Policy Research) में भी सेवाएं दे चुकी हैं।

Related Topics

Latest News