REWA का लाल असम में ड्यूटी के दौरान शहीद : गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी गई अंतिम विदाई, वीर सपूत को देखने हजारों लोग उमड़े

 
IMAGE

मध्यप्रदेश के रीवा जिले का लाल असम में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। वीर सपूत को देखने हजारों लोग सिरमौर क्षेत्र के उमरी गांव पहुंचे है। जहां भारत माता की जय का उदघोष गांव में रैली निकाली गई। शहादत के बाद गांव में गमनीय माहौल देखकर आम आदमी से लेकर खास तक की आंखे नम हो गई। कई ग्रामीणों ने जवान के बचपन का किस्सा शेयर किए।

बारी-बारी से जिला प्रशासन के आला अफसर, जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन ​किए। पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद चार पहिया व दो पहिया वाहनों का काफिला श्मशान स्थल तक पहुंचा। रास्ते में अरूण​ मिश्रा अमर रहे के नारे लगे। सेना के अफसरों ने सैनिक सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद अंतिम विदाई दी गई है।

उमरी गांव में मातम
मिली जानकारी के मुताबिक 3 मार्च को सूबेदार अरूण कुमार मिश्रा पु​त्र जगदंबा प्रसाद मिश्रा 47 वर्ष निवासी उमरी गांव थाना सिरमौर ड्यूटी के दौरान दो दिन पहले असम में शहीद हो गए है। दूरभाष के माध्यम से शहादत की खबर परिजनों को दी गई। निधन की खबर सुन पत्नी बेहोश हो गई है। वहीं दोनों बेटों का रो रोकर बुरा हाल है। शहीद के गांव में मातम सा माहौल है। हर ग्रामीण शहादत की खबर सुनने के बाद परिजनों को ढांढस बंधा रहे है।

प्रयागराज के रास्ते गृहग्राम पहुंचा पार्थिव शरीर
सेना के अफसरों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान अरूण को हार्ट अटैक आया था। जैसे ही अधिकारियों को पता चला। वैसे ही मिलिट्री ​हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दावा है कि अस्पताल के चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया है। शहादत के बाद निधन की सूचना परिजनों को भेजवाई। इसके बाद असम से बनारस एयरपोर्ट होकर प्रयागराज के रास्ते पार्थिव शरीर गृहग्राम पहुंचा गया।

मराठा रेजिमेंट में तैनात था जवान
अफसरों की मानें तो अरूण कुमार मिश्रा मराठा रेजिमेंट में तैनात रहे है। उनके दो बेटे है। भरा पूरा परिवार गांव में रहता है। पिता की शहादत से दोनों बेटे अकेले हो गए। बड़े बेटे ने मुखाग्नि दी है। हिन्दू रीति रिवाजों के साथ गांव में अंतिम संस्कार किया गया है। पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह, पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी सहित हजारों लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी है।

Related Topics

Latest News