REWA में शिल्पी प्लाजा के सामने फूडीज कैफे रेस्टोरेंट में खुलेआम अय्याशी कर रहे थे युवक-युवती, अश्लील सामग्रियां जब्त : पढ़िए

 
GHGH

ऋतुराज द्विवेदी,रीवा। शिल्पी प्लाजा के सामने उपभोक्ता काम्प्लेक्टस में संचालित फूडी रेस्टोरेंट में पुलिस ने मंगलवार को रेड मारी। रेड के दौरान रेस्टोरेंट की पुलिस ने तलाशी ली तो वहां के हालात देखकर उनके होश उड़ गए। होटल में छोटे छोटे केबिन बने हुए थे। एक केबिन में प्रेमी जोड़ा घुसा हुआ था और अश्लील हरकतें कर रहा था। दोनों ही आपस में मगन थे। तब पुलिस पहुंच गई। दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया गया।

GHGH

पुलिस की तलाशी में होटल में कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गई हैं। यहां अय्याशी का पूरा इंतजाम किया जाता था। लड़के, लड़कियों के लिए पूरा इंतजाम किया जाता था। इन्हें यहां अय्याशी करने के लिए मोटी रकम चुकानी पड़ती थी। पुलिस ने होटल से प्रेमी जोड़ों को पकड़ कर थाना ले गई। साथ ही होटल के मैनेजर और अन्य को भी अपने साथ ले गई है। पूछताछ जारी है।

BNN

पुलिस ने मारी रेड
बता दें कि इसी रेस्टोरेंट में बीते दिनों एक किशोरी के साथ रेप हुआ था। चोरहटा थाना क्षेत्र में किशोरी ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी निखिल उर्फ निहाल मांझी को गिरफ्तार किया। किशोरी ने शिकायत में बताया था कि आरोपी ने फूडीज कैफे रेस्टोरेंट के केबिन में उसके साथ रेप किया था। आरोपी को पकडऩे के बाद पुलिस ने टीम बनाकर कार्रवाई की है।

मंगलवार शाम को पुलिस ने एक रेस्टोरेंट में दबिश दी, जहां आरोपी के निशानदेही पर ध्यान केंद्रित किया गया था। घटना के समय, पुलिस को मौके पर कई संदिग्ध चीजें नजर आईं, जिनमें केबिनों में प्रेमी जोड़ों के लिए प्राइवेट स्पेस की व्यवस्था भी शामिल थी। जांच के दौरान पुलिस ने कई केबिनों से आपत्तिजनक चीजें बरामद कीं, और एक केबिन को खोलने पर एक युवक-युवती को संदिग्ध अवस्था में पाया गया। उन्हें भी हिरासत में लिया गया।

CVB

पुलिस ने होटल के संचालक, मैनेजर सहित एक कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया है, और उनसे पूछताछ की जा रही है। एएसपी विवेकलाल ने बताया कि कई आपत्तिजनक चीजों को देखने के बाद कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोपी सहित पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है, और होटल संचालक पर भी नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इस मामले में न्यायिक कार्रवाई के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

CVB

कई ऐसे रेस्टारेंट जहां सिर्फ यही होता है

शहर में कई ऐसे रेस्टोरेंट बनाए गए हैं। जहां आम ग्राहक नहीं जाते। यह होटल और रेस्टारेंट सिर्फ कपल के लिए ही बनाए जाते हैं। यहां इनसे घंटों के हिसाब से समय बिताने के लिए मोटी रकम वसूली जाती है। रेस्टारेंट में छोटे छोटे केबिन बनाकर इन्हें दी जाती है। केबिन में सिर्फ बैठने के लिए टेबिल कुर्सी ही नहीं होता। लेटने तक के इंतजाम रहते हैं। इन रेस्टारेंट को ऐसी जगह पर संचालित किया जाता है जहां पर लोगों को आना जाना भी कम होता है। पुलिस से इनकी सांठगांठ रहती है। इसलिए रेड भी नहीं पड़ती।

Related Topics

Latest News