Rewa में पत्नी आरती सिंह तो पति विक्रम सिंह संभालेंगे मऊगंज एडिशनल SP की कमान

मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में बुधवार, 5 मार्च की रात बड़े स्तर पर सर्जरी की गई। इस फेरबदल में रीवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर को अजाक एसपी रीवा बनाया गया है। उनकी जगह पन्ना की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह अब एडिशनल एसपी रीवा की जिम्मेदारी संभालेंगी।
इसमें 8 आईपीएस और 60 एसपीएस अफसरों के ट्रांसफर आदेश जारी किए गए। इन अफसरों के तबादले दो अलग-अलग आदेश से जारी किए गए। एक लिस्ट में 4 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर और एक अन्य आदेश में 64 पुलिस अफसरों के तबादला आदेश निकाले गए। जिसमें 8 आईपीएस अफसर शामिल हैं, बाकी अधिकारी राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हैं।
इस तबादले में एक रोचक तथ्य यह है कि आरती सिंह के पति को विक्रम सिंह को भी नई जिम्मेदारी मिली है। जहां छतरपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत विक्रम सिंह को अब मऊगंज का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। यानी एक साथ पति पत्नी दोनों को पुलिस विभाग ने नई जिम्मेदारी दी है।
आरती सिंह को अनुभवी और तेज तर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता है।