REWA में महिला को लिफ्ट के बहाने अपहरण कर जंगल में घसीटकर किया रेप,आरोपी गिरफ्तार

 
bvvb

रीवा जिले के हनुमना थाना अंतर्गत UP बॉर्डर के पास महिला से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि चार दिन पहले महिला वाहन के इंतजार में पिपराही स्टॉप पर बैठी थी। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मिजार्पुर की तरफ जा रही पिकअप के चालक ने वाहन रोक दिया। उसने लिफ्ट के बहाने महिला को खींचकर वाहन में बैठा लिया। जबरदस्ती अपहरण कर पिपराही घाटी में ले गया।

वहां महिला से मारपीट कर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद शाम हो गई। डरी सहमी महिला किसी कदर रात में अपने घर पहुंची। वहां परिजनों से पूरी कहानी बताई। दूसरे दिन पति के साथ थाने पहुंची। इसके बाद महिला सब इंस्पेक्टर के सामने बयान दी। कथन के बाद हनुमना पुलिस ने महिला का मेडिकल कराते हुए अपहरण, रेप की धाराओं का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है।

vcv

रेप का आरोपी मिर्जापुर से गिरफ्तार
हनुमना थाना प्रभारी उपनिरीक्षक चेतन मर्सकोले ने बताया कि 22 जुलाई को महिला फरियादिया थाने रिपोर्ट दर्ज कराने आई थी। उसके साथ 21 जुलाई की शाम आरोपी शोएब अली अंसारी पुत्र जुमरात अली अंसारी 24 वर्ष निवासी ड्रामण्डगंज जिला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश ने रेप किया था। घटना में प्रयुक्त 5 लाख रुपए का टाटा मैजिक वाहन, वारदात स्थल से अन्य साक्ष्य जब्त किए है।

क्या था पूरा मामला
उपनिरीक्षक प्रज्ञा पटेल से महिला ने रेप की पूरी कहानी बयां की। बोली कि 21 जुलाई की शाम 4 बजे रिश्तेदार के घर से लौट कर अपने गांव जा रही थी। पिपराही स्टैंड के पास वाहन का इंतजार कर रही थी। यूपी पासिंग का पिकअप वाहन आया। अकेली महिला को देख वाहन चालक मदद के बहाने अपने वाहन में जबरदस्ती बैठा लिया। विरोध करने पर जमकर मारपीट की।

सुनसान पिपराही घाटी में दुष्कर्म किया
इसके बाद सूनसान स्थल पिपराही घाटी में ले गया। वहां जबरन दुष्कर्म किया। फिर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। दूसरे दिन मिली शिकायत के बाद हनुमना पुलिस ने अपराध क्रमांक- 328/23 आईपीसी की धारा 376, 365,294, 323 कायम की। महिला से वाहन का हुलिया पूछा। तब पता चला कि घटना में प्रयुक्त वाहन पर अंडा लोड था। ऐसे में पुलिस ने नए तरीके से जांच शुरू की।

रीवा और मिर्जापुर के अंडा व्यापारियों तक पहुंची पुलिस
आरोपी को पकड़ने के लिए हनुमना पुलिस सक्रिय हुई। उसने रीवा से लेकर मिर्जापुर के अंडा व्यापारियों तक पूछताछ की। साथ ही सभी जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज चेक किया। तब एक जगह वाहन का नंबर दिखा। ऐसे में वाहन मालिक से पूछताछ कर पुलिस आरोपी के घर तक पहुंची। 24 जुलाई को वहां से वाहन और रेपिस्ट को पकड़ा। इसके बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है।

Related Topics

Latest News