REWA में सड़क किनारे बैठी महिलाओं को अनियंत्रित पिकअप ने कुचला, एक की मौके पर मौत : आधा दर्जन महिलाएं घायल

 
xvvv

रीवा में सड़क किनारे बैठी महिलाओं को अनियंत्रित पिकअप वाहन ने कुचल दिया। घटना में आधा दर्जन महिलाएं घायल हुई हैं। जबकि एक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक महिलाएं चोरहटा थाना क्षेत्र के बैजनाथ से रोड लाइट लेकर रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के फरेंदा गांव गई थी।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शुक्रवार को महिलाएं वापस लौटने के लिए सड़क के किनारे वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान जिस पिकअप वाहन से महिलाएं फरेंदा पहुंची थी। उसी वाहन के चालक ने तेज रफ्तार वाहन चलाते हुए सड़क किनारे बैठी महिलाओं को कुचल दिया।

जिसमें सावित्री साकेत नाम की महिला की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। स्थानीय लोगों ने पिकअप चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पिकअप चालक भी बैजनाथ गांव का ही रहने वाला है जो नशे की हालत में था। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Topics

Latest News