'मेरा रीवा, सुरक्षित रीवा' : रीवा में महिलाओं ने संभाली यातायात की कमान, 112 वाहनों के​ खिलाफ चालान बनाया

 
IMAGE

8 मार्च को महिला दिवस के दिन इस वर्ष होली पड़ रही है। ऐसे में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में दो दिन पहले यानी कि 6 मार्च को यातायात व्यवस्था की कमान महिलाओं को सौंपी गई थी। आदेश के परिपालन में रीवा शहर के मुख्य चौक व चौराहों में महिला इंस्पेक्टर एवं सब इंस्पेक्टरों ने चेकिंग अभियान चलाया।

जहां सुबह से शाम तक 600 दो पहिया व चार पहिया वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, आरसी कार्ड और बीमा न होने पर 112 वाहनों के​ खिलाफ चालान बनाया। महिलाओं ने यातायात के प्रति आम जनता को जागरूक किया है। साथ ही यातायात नियमों के पालन संबंधी पोस्टर व पम्पलेट देकर 'मेरा रीवा, सुरक्षित रीवा' का संदेश दिया है।

इन चौराहों की व्यवस्था संभाली
शहर के व्यस्ततम चौराहों में कॉलेज चौराहे पर निरीक्षक निशा मिश्रा, सिरमौर चौराहा निरीक्षक आराधना सिंह परिहार, शिल्‍पी प्‍लाजा निरीक्षक प्रियंका पाठक, उपनिरीक्षक मिथिलेश यादव, धोबिया टंकी निरीक्षक सरला मिश्रा, सूबेदार अंजली गुप्‍ता सहित अन्य महिला स्‍टाफ ने यातायात का संचालन किया। चालानी कार्रवाई सिरमौर चौराहा, कॉलेज चौराहा और शिल्पी प्लाजा में की गई है।

Related Topics

Latest News