REWA से बनकर अयोध्या पहुंचेगा विश्व का सबसे बड़ा नगाड़ा : 101 गाड़ियों के काफिला के साथ होगा रवाना

 
SFGG

REWA NEWS : रीवा में विश्व का सबसे बड़ा नगाड़ा बनाया जा रहा है। जो अयोध्या राम मंदिर में समर्पित किया जाएगा। यह नगाड़ा 12 बाय 12 बाय 8 का है। जिसे बनाने के लिए दिल्ली,अलीगढ़ और प्रयागराज से कारीगर बुलाए गए हैं। नगाड़े का निर्माण कार्य रीवा की वैजू धर्मशाला में किया जा रहा है। नगाड़े का बेस बनकर तैयार हो चुका है। जिसके नीचे और ऊपर लकड़ी लगाकर फिनिशिंग की जाएगी। जिसमें चमड़ा लगाया जाएगा और इसकी थूनी बनाई जाएगी।

मनीष गुप्ता ने बताया कि ये नगाड़ा विश्व का सबसे बड़ा नगाड़ा होने जा रहा है। जिसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिमका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज करवाए जाने की तैयारी है। 8 मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर ये नगाड़ा बनकर तैयार हो जाएगा। जिसे 12 मार्च को रीवा से अयोध्या ले जाया जाएगा। जहां नगाड़े को राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या को सौंपा जाएगा। जिसके लिए 101 गाड़ियों का काफिला रीवा से चलकर अयोध्या पहुंचेगा। काफिला प्रयागराज के रास्ते से अयोध्या पहुंचेगा।

Related Topics

Latest News