Satna Rewa Road Big Accident : रीवा के लिए जन्मदिन मनाने निकले 4 युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

 
GHGH

सतना में नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार सवार 5 लोगों में से 4 की मौत हो गई। एक युवक गंभीर घायल है। ये लोग जन्मदिन मनाने के लिए निकले थे। उन्हें रीवा जाना था। रामपुर बघेलान के पास हादसा हो गया। घटना रविवार रात 10 बजे मनकहरी ओवरब्रिज की है। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे में घायल युवक का नाम किशन जोशी है। उसका रविवार को जन्मदिन भी था। उसे सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को निकाला

हादसे की सूचना मिलते ही रामपुर बाघेलान थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की मदद से कार मे फंसे लोगों को बाहर निकलवाया। मृतकों की पहचान शिवा पांडे पिता श्याम सुंदर (26) निवासी पुष्पराज कॉलोनी, नितिन पांडे (32) निवासी पन्नीलाल चौक सतना, शिबू पांडे (35) निवासी सर्किट हाउस व दयानंद स्कूल के सामने साइकिल की दुकान चलाने वाले शानू खान के रूप में हुई है।

घायलों को अस्पताल में लाया गया। यहां इलाज के दौरान तीन लोगों ने दम तोड़ दिया।

Related Topics

Latest News