शर्मनाक : सीधी जिले के शिक्षक ने ऐप से लड़की की आवाज बदलकर बुलाया स्कूल की 7 छात्राओं को , उसके बाद सभी नबालिक लड़कियों के साथ किया दुष्कर्म

 
image
SIDHI: एमपी के सीधी में रेप का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने रेप के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। ये युवक महिला की आवाज बनाकर लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था और फिर रेप की वारदात को अंजाम देता था। रेपिस्ट की आवाज वाली  ट्रिक के बारे में खुलासा हुआ तो पुलिस भी हैरान रह गई। एमपी पुलिस ने 30 साल के ब्रजेश प्रजापति को गिरफ्तार किया है। दरअसल सीधी पुलिस को कुछ लड़कियों ने शिकायत दी थी कि एक युवक उनसे लड़की बनकर बात करता था और लड़कियों को फंसाकर सुनसान इलाके में रेप की वारदात को अंजाम देता है।

एप से आवाज बदलकर बुलाया, 7 आदिवासी छात्राओं से रेप

पुलिस में मिली शिकायत के बाद  ब्रजेश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद ब्रजेश प्रजापति ने खुलासा किया कि ब्रजेश एक खास तरह की मोबाइल ऐप मैजिक वॉइस का इस्तेमाल करता था। इस एप्प की मदद से वो महिला कॉलेज टीचर की आवाज में छात्राओं से बात करता था। युवक लड़कियों को स्कॉलरशिप का झांसा दिया करता था। ये युवक बेहद चालाकी से लड़कियों के साथ रिलेशन बनाता था। इस तरह उसने एक दो नहीं बल्कि 7 लड़कियों के साथ बलात्कार किया।

सामने आया शॉकिंग स्टोरी का सच

आरोपी बृजेश प्रजापति ने रंजना मैडम के नाम से लड़कियों से बात करता था। बारी-बारी से युवक ने लड़कियों को सुनसान जगह बुलाता था। जब लड़की बताई गई जगह पर पहुंचती थी तो ये युवक वहां एक लड़के को भेजता था। जिसके बाद वो रंजना मैम की आवाज में लड़कियों को बताता था कि भेजा का लड़का उनका बेटा है। लड़की के कथित बेटे के साथ चलने के लिए कहता था। लड़की को फंसाकर ये लड़का सुनसान कमरे में लाता था जहां लड़की का यौन उत्पीड़न किया जाता था।

हाथों पर जलने के निशान से पकड़ाया आरोपी

पुलिस ने प्रजापति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभी तक चार लड़कियों ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है, पुलिस बाकी तीन की तलाश कर रही है। सीधी में स्कॉलरशिप के नाम पर आदिवासी छात्राओं के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी बृजेश प्रजापति के के घर पर पुलिस प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है।

Related Topics

Latest News