SIDHI LIVE GROUND REPORT : रात में ही घटनास्थल पर मौके पर पहुंचे CM शिवराज, अधिकारियों से ली घटना की पूरी जानकारी

 
IMAGE

SIDHI LIVE UPDATES : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। वह रीवा के संजय गांधी अस्पताल भी पहुंचेंगे। जहां घायलों का हाल जानेंगे। इससे पहले सीधी कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे, वे अस्पताल भी गए। सीधी सांसद रीति पाठक भी मौके पर पहुंची।

मुख्यमंत्री संजय गांधी अस्पताल के रवाना, तक़रीबन 20-25 मिनट में पहुचेंगे

image

IMAGE

बताया जाता है कि बस में 50 से ज्‍यादा यात्री सवार थे। इनमें से 12 यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार बस पलटते ही मौके पर अफरातफरी का वातावरण निर्मित हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंंच गए और राहत व बचाव कार्य आरंभ कर दिया गया।

प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है कि अनियंत्रित बस मोहनिया टनल के पास अचानक पलट गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्‍ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। कुछ लोगों का कहना है कि मृतकों की संख्‍या और बढ़ सकती है।

गंभीर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, वहीं मामूली घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट में भी इलाज किया जा रहा है। कलेक्टर साकेत मालवीय और पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए हैं। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

घटना के दौरान बस में सवार अशोक कूल पुत्र नवरंगी 32 वर्ष निवासी पणखुरी सत्तरी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर वह बस से सतना के कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। उनकी बस में करीब 60 से 61 लोग सवार थे। सभा के समापन के बाद अपने घर उसी बस से लौट रहे थे। टनल के पास दोनों बसें खड़ी हुई थी। करीब 4 लोग बस से उतर कर लंच पैकेट लेकर बैठने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से ट्रक आया और जोरदार ठोकर मार दी। हम बीच में बैठे थे तो बच गए, जबकि बाकी कई लोग घायल हो गए। कुछ लोग बेहोश हो गए थे। इन्‍हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया।

अब से कुछ देर पहले रीवा सीधी के बीच हुई बस दुर्घटना का संज्ञान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार सीधी और रीवा जिला प्रशासन से संपर्क में है। सीधी जिला प्रशासन, कलेक्टर और एसपी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

रीवा कमिश्नर और आईजी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। रीवा मेडिकल कॉलेज और सीधी जिला अस्पताल में घायलों के इलाज के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने घटना और घटना में मृतक जनो के परिवारजनों के प्रति अपना दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सीधी बस हादसे में लोगों के निधन पर जताया शोक

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने सीधी बस हादसे में लोगों के असमय निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ विष्णुदत्त शर्मा घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर घायलों के समुचित इलाज का प्रबंध करने के लिए कार्यकर्ता घटनास्थल पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में प्रशासन की मदद कर रहे हैं। शर्मा ने दिवंगतों के प्रति शोक जताते हुए घायलों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Related Topics

Latest News