सिंगरौली में सनसनीखेज डकैती: बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 15 करोड़ का सोना और कैश लूटकर फरार हुए बदमाश

 
dfgfg

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे पांच हथियारबंद बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में धाबा बोलकर करोड़ों की डकैती को अंजाम दिया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, बदमाश लगभग 9-10 किलो सोना और 20 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए हैं। लूटे गए सोने की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

डकैती में शामिल आरोपियों की ये तस्वीरें सामने आई है।

डकैती में शामिल आरोपियों की ये तस्वीरें सामने आई है।

हथियारबंद बदमाशों ने कैसे दी वारदात को अंजाम? 
चश्मदीदों के अनुसार, दोपहर 1 बजे जब बैंक में सामान्य कामकाज चल रहा था, तभी दो बदमाश अंदर घुसे। उन्होंने आते ही फायरिंग की और वहां मौजूद ग्राहकों व कर्मचारियों को अपनी बंदूक की नोक पर ले लिया। इसके कुछ ही मिनटों बाद उनके तीन और साथी बैंक के भीतर दाखिल हुए। बदमाशों ने पूरे बैंक परिसर को अपने कब्जे में लेकर मुख्य गेट बंद कर दिया, जिससे बैंक के अंदर चीख-पुकार मच गई।

डीजीपी कैलाश मकवाना रात में सिंगरौली पहुंचे। उन्होंने बैंक के अंदर जायजा लिया।

डीजीपी कैलाश मकवाना रात में सिंगरौली पहुंचे। उन्होंने बैंक के अंदर जायजा लिया।

देखिए बैंक से निकलकर भागते हुए बदमाशों का CCTV फुटेज

सबसे पहले एक बदमाश आराम से बैंक से निकलता है। बाइक के पास आता है।

सबसे पहले एक बदमाश आराम से बैंक से निकलता है। बाइक के पास आता है।

कुछ देर बाद दूसरा बदमाश थैला लेकर आता है और बाइक पर बैठ जाता है।

कुछ देर बाद दूसरा बदमाश थैला लेकर आता है और बाइक पर बैठ जाता है।

इसके बाद तीनों बदमाश भाग जाते हैं।

इसके बाद तीनों बदमाश भाग जाते हैं।

पूरी वारदात 15 से 20 मिनट में अंजाम दी जाती है।

पूरी वारदात 15 से 20 मिनट में अंजाम दी जाती है।

रात करीब 10:45 बजे डीजीपी कैलाश मकवाना सिंगरौली पहुंचे।

रात करीब 10:45 बजे डीजीपी कैलाश मकवाना सिंगरौली पहुंचे।

मैनेजर पर बट से हमला और लॉकर की लूट 
सिंगरौली एसपी मनीष खत्री ने बताया कि बदमाशों ने सबसे पहले बैंक मैनेजर को निशाना बनाया। जब मैनेजर ने कैश रूम और लॉकर की चाबियां देने में आनाकानी की, तो बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। एक बदमाश ने बंदूक की बट से मैनेजर के सिर पर वार किया, जिससे वे लहूलुहान हो गए। इसके बाद बदमाशों ने बैंक के उसी लॉकर को निशाना बनाया जिसमें ग्राहकों का गिरवी रखा हुआ सोना रखा था।

आरोपी एक ही बाइक पर बैठकर बैढ़न शहर के ओर फरारा हो गए।

आरोपी एक ही बाइक पर बैठकर बैढ़न शहर के ओर फरारा हो गए।

CCTV में कैद हुए लुटेरे: एक बाइक पर तीन सवार 
बैंक के सामने स्थित एक दुकान के सीसीटीवी फुटेज ने पुलिस को अहम सुराग दिए हैं। फुटेज में देखा जा सकता है कि लूट के बाद तीन आरोपी एक ही बाइक पर बैठकर बैढ़न शहर की तरफ तेजी से भाग रहे हैं। बदमाशों ने अपने पास एक पिट्ठू बैग और एक बड़ा कपड़े का थैला रखा था, जिसमें उन्होंने सारा सोना और कैश भरा था। चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के समय बैंक में कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था।

CM मोहन यादव सख्त, DGP और IG पहुंचे सिंगरौली 
घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्काल कड़े निर्देश जारी किए। सीएम के आदेश पर डीजीपी कैलाश मकवाना रात करीब 10:45 बजे खुद सिंगरौली पहुंचे। उनसे पहले रीवा रेंज के आईजी साकेत प्रसाद पांडे और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस महानिदेशक ने स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

बैंक से 1 km दूर मस्जिद तिराहे पर बदमाशों का देसी कट्टा गिर गया। इसे बरामद कर लिया है।

बैंक से 1 km दूर मस्जिद तिराहे पर बदमाशों का देसी कट्टा गिर गया। इसे बरामद कर लिया है।

जिले की सीमाएं सील, पड़ोसी राज्यों से मदद 
सिंगरौली एसपी मनीष खत्री ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी है। शहर के सभी एग्जिट पॉइंट्स को सील कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चूंकि सिंगरौली की सीमाएं उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से लगती हैं, इसलिए दोनों राज्यों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस को शक है कि लुटेरे अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हो सकते हैं।

Related Topics

Latest News