इन उपायों से सालभर घर में मां लक्ष्मी की बनी रहती है कृपा, अपनाएं धन प्राप्ति के ये प्राचीन उपाय

 
image

Today diwali 2022 : दिवाली के त्योहार की खुशियां बाजारों से लेकर घरों में गूंज रही हैं। क्या छोटे और क्या बड़े, हर वर्ग में खुशियां हैं। दिवाली पर मां लक्ष्मी का आगमन होता है। दिवाली की पूजा के समय आप भी इन उपायों को कर सकते हैं। माना जाता है कि इन उपायों से सालभर घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

अपनाएं ये उपाय

मान्यता है कि दिवली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के बाद शंख की ध्वनि बजानी चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता का नाश होता है और घर में मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। दीपावली पूजन के बाद अभिमंत्रित हकीक रत्न का पूजन करना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। हालांकि इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि मंगल और शनि का वास जिन लोगों की कुंडली में है उन्हें इसका धारण करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही दिवाली की पूजा जिस स्थान पर होना है उस स्थान पर लक्ष्मी गणेश यंत्र की स्थापना जरूर करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

जो लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर धन का आर्शीवाद चाहते हैं उन्हें दिवाली के इस खास मौके पर श्री यंत्र, गणेश लक्ष्मी यंत्र, कनकधारा यंत्र और कुबेर यंत्र का पूजन करने से आर्शीवाद मिलता है। माना जाता है कि इन यंत्रों का पूजन करने से व्यक्ति को धन से संबंधित परेशानियों से निजात मिलती है।

अगर आप कर्ज से लंबे समय से परेशान हैं तो दिवाली पर उससे भी छुटकारा पा सकते हैं। माना जाता है कि दिवाली पर सफेद मिठाई का प्रसाद मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें। इसके बाद इस प्रसाद को गरीबों में बांट दें। मान्यता है कि ऐसा करने से लंबे समय से चले आ रहे कर्जे की समस्या से छुटकारा मिलता है।

ALSO READ : Diwali Laxmi Puja Timings 2022 : लक्ष्मी पूजन का पहला शुभ मुहूर्त शाम 5 बजे से : पांच राजयोग भी रहेंगे, जानिए पूरी विधि

Related Topics

Latest News