Today Pushya Nakshatra 2022 : रवियोग में सोम-मंगल पुष्य का संयोग, आज और कल कर बाजारों में होगी जमकर खरीदारी

 
image

Pushya Nakshatra 2022 । देवउठनी एकादशी के बाद रवियोग में सोम-मंगल पुष्य का संयोग सोमवार व मंगलवार को रहेगा। पुष्य नक्षत्र का समय सोमवार सुबह 11:29 बजे से शुरू होगा, जोकि दूसरे दिन 15 नवंबर की दोपहर 2:26 बजे तक रहेगा। पंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि सोम-मंगल नक्षत्र के साथ रवियोग भी है। उक्त समय में प्लाट, मकान, फ्लैट, वाहन, बर्तन, वस्त्र, पात्र, आभूषण, चांदी का सिक्का, मशीनरी एवं इलेक्ट्रानिक उपकरण तथा बही खाता, कलम दवात आदि क्रय करने का श्रेष्ठ योग है। भगवान श्री राम का जन्म नक्षत्र पुष्य होने के कारण 27 नक्षत्रों में इसे श्रेष्ठ माना गया है। इस संयोग में मांगलिक कार्य जैसे सगाई, भूमि पूजन, गृह प्रवेश, व्यापार शुभारंभ आदि के लिए उत्तम है।

बाजारों में रहेगी रौनक, होगी खूब खरीदारी

दो दिन पुष्य नक्षत्र संयोग के चलते बाजारों में खरीदारों की भीड़ देखने को मिलेगी। 26 नवंबर से शुरू रहे विवाह के मुहूर्तों से शहर के न्यू मार्केट, चौक, भेल, संत हिरदाराम नगर, अवधपुरी, सलैया, कोलार, नर्मदापुरम रोड, आनंद नगर सहित अन्य छोटे व बड़े बाजारों में ग्राहक खरीदारी करते हुए दिखेंगे। इससे आटोमोबाइल, रियल स्टेट, बर्तन, कपड़ा, सराफा सहित अन्य सेक्टर का अच्छा कारोबार होगा।

सोमवार को शुभ मुहूर्त का समय

चर: दोपहर 1:30 बजे से तीन बजे तक।

लाभ: दोपहर तीन से 4:30 बजे तक।

अमृत: शाम 4:30 बजे से छह बजे तक।

चर: शाम छह से 7:30 बजे तक।

स्थिर लग्न कुंभ : दोपहर 12:52 से 2:25 बजे तक।

मंगलवार को शुभ मुहूर्त का समय

चर: सुबह नौ से 10:30 बजे तक।

लाभ: सुबह 10:30 से 12 बजे तक।

अमृत: दोपहर 12 से 1:30 बजे तक।

Related Topics

Latest News