राशिफल: आने वाले 17 दिन इन राशियों के लिए वरदान साबित होंगे , सूर्य के गोचर से बनेगे मालामाल

 
image
Sun Transit 2024: हर महीने सूर्य का गोचर होता है। ग्रहों के राजा मीन राशि में विराजमान हैं। आने वाले 17 दिनों तक सूर्य देव मीन राशि में ही गोचर करेंगे। सूर्य देव 31 मार्च के दिन रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य की चाल शुभ हो तो भाग्य का भरपूर साथ मिलता है और व्यक्ति मान-सम्मान भी पाता है। सूर्य अगला राशि परिवर्तन 13 अप्रैल को करेंगे। आइए जानते हैं सूर्य का गोचर किन राशियों का भाग्य चमकाने वाला है-   

वृषभ राशि
मीन राशि में सूर्य का गोचर वृषभ राशि के जातकों को लाभ देगा। आपके रुके हुए काम फिर से बनने लगेंगे। करियर में प्रमोशन पाने के लिए कई जरूरी टास्क मिल सकते हैं, जिन्हें आपको बखूबी निभाना होगा। समृद्धि का आगमन होगा। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों आपके लिए सूर्य का मीन राशि में गोचर बेहद ही लाभदायक साबित हो सकता है। व्यापार क्षेत्र में आपको विदेशी डील प्राप्त हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी। सूर्य के शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधर सकती है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों ग्रहों के राजा सूर्य का ये गोचर आपके लिए फायदेमंद माना जा रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। खर्च भी बढ़ सकते हैं। इसलिए अपने बजट का ध्यान रखें। इस दौरान नए कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी। वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Related Topics

Latest News