New Year 2024 : इन राशियों के लिए बेहद लकी साबित होगा नया साल : चमक उठेगी किस्मत

 
image

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों, कुंडली और नक्षत्रों का बड़ा महत्व माना जाता है। हर एक ग्रह एक निश्चित समय अंतराल के बाद एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते है, जिसे गोचर कहा जाता है। इसी क्रम में दिसंबर 2023 की तरह जनवरी 2024 में भी ग्रहों का महागोचर होने जा रहा है। इस दौरान एक साथ कई ग्रह अपनी चाल बदलेंगे, जिसका मानव जीवन से लेकर पृथ्वी पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। साल 2024 के पहले महीने जनवरी सूर्य का के साथ शुक्र और बुध राशि बदलेंगे। वही मंगल ग्रह मार्गी होंगे। इस दौरान नए साल की शुरूआत से ठीक पहले 31 दिसंबर को देव गुरू बृहस्पति मेष राशि में मार्गी होंगे, ऐसे में ग्रहों का महागोचर कई राशियों के लिए बेहद लकी साबित होने वाला है।
जनवरी 2024 में कब कौन सा ग्रह करेगा गोचर?

बुध मार्गी/गोचर 2024 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जनवरी 2024 में सबसे पहले ग्रहों के राजकुमार बुध 2 जनवरी को मार्गी होंगे और फिर 7 जनवरी को धनु राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 20 जनवरी को पूर्वषाढ़ा नक्षत्र और 30 जनवरी को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। बुध की चाल बदलने से कन्या, मकर और वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ होगा।चुंकी सूर्य पहले से ही धनु में विराजमान है, ऐसे में धनु राशि में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग का भी निर्माण होगा, जो जातकों को खूब लाभ दिलाएगा।

सूर्य गोचर 2024 : ज्योतिष के मुताबिक, सनातन धर्म में मकर संक्रांति तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन पूजा, जप-तप और दान करने का विधान है। इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य देर रात 02 बजकर 43 मिनट धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके बाद मकर संक्रांति मनाई जाएगी। खास बात ये है कि इस दिन खरमास भी समाप्त हो जाएगा।। ज्योतिषियों की मानें तो 15 जनवरी को पर सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे।सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से मेष और कुंभ राशि समेत कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। सूर्य के गोचर से मेष, वृष, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, कुंभ, और मीन को विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है।

शुक्र गोचर 2024 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुख, सौंदर्य, संतान, समृद्धि और सुखों के कारक शुक्र देव भी 18 जनवरी को देर रात 08 बजकर 56 मिनट पर वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे और 25 दिनों तक यही विराजमान रहेंगे। इसके पश्चात, 12 फरवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे।शुक्र के चाल बदलने से मेष, वृष और कर्क को विशेष लाभ मिलने के योग है। वही धनु राशि में सूर्य और शुक्र की युति भी बनेगी जो कई राशि के जातकों के लिए फलदायी साबित होगी।

मंगल उदय 2024 : ज्योतिष के मुताबिक ग्रहों के सेनापति और शक्ति, भूमि, संपत्ति, शौर्य के कारक मंगल भी उदित होने जा रहे है। मंगल वृश्चिक और मेष राशि के स्वामी है। मंगल के लिए मकर उच्च और कर्क नीच राशि होती है। मकर संक्रांति के दूसरे दिन यानि 16 जनवरी को मंगल धनु राशि में उदित होंगे। धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं, जो 31 दिसंबर को मार्गी होने जा रहे है। धनु राशि में मंगल का उदय ऊर्जा में वृद्धि का संकेत है, ऐसे में मिथुन, सिंह और मेष के लिए शुभ साबित होगा।

गुरू मार्गी : 2024 से ठीक पहले 31 दिसंबर 2023 को देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में मार्गी होंगे। गुरु के मार्गी होने और नए साल के शुरू में 3 ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, ऐसे में गुरू के मार्गी होने से तुला, मकर, वृश्चिक और धनु राशि को विशेष लाभ मिलेगा। इस दौरान केन्द्र त्रिकोण राजयोग का भी निर्माण होगा।

Related Topics

Latest News