Navratri 2023 : नवरात्रि पर लौंग के ये उपाय करने से प्रसन्न होंगी मां दुर्गा, मिलेगा हर संकट से छुटकारा

 
image

Navratri 2023 : अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो चुकी है और आज इसका दूसरा दिन है। 15 से शुरू नवरात्रि का समापन 24 अक्टूबर को दशहरे के साथ होगा। प्रतिपदा को घटस्थापना के साथ इसका शुभारंभ हुआ और अब नौ दिनों तक भक्त मातारानी की आराधना में डूबे रहेंगे। मां दुर्गा की पूजा को लेकर कुछ नियम हैं और उसका पालन करना जरुरी होता है। इसी के साथ श्रद्धालु अपनी श्रद्धानुसार माता का पूजन करते हैं और अलग अलग उपायों से उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं।

मां दुर्गा को समपर्ति की जाने वाली वस्तुओं में बेहद विशेष है लौंग। लौंग का जोड़ा देवी की प्रिय वस्तुओं में एक माना जाता है। पूजा में लौंग चढ़ाने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि अगर साधक इन नौ दिनों में लौंग के कुछ विशेष उपाय करे तो उसका भाग्योदय हो सकता है और उसपर देवी मां की कृपा बरसती है। आज हम आपको लौंग से ऐसी ही कुछ पूजन विधि बताने जा रहे हैं।

  • आर्थिक संकट : अगर आप आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए पीले वस्त्र में लौंग का एक जोड़ा रखें। इसी के साथ 5 इलायची और 5 सुपारी रखकर मां दुर्गा को अर्पित कर दें। अगली सुबह स्नान और पूजा करने के बाद ये कपड़ा सारी सामग्री सहित अपनी तिजोरी या धन के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होंगे।
  • नौकरी में सफलता : अगर आप नौकरी को लेकर परेशान हैं, नौकरी नहीं मिल पा रही है तो नौ दिन तक हर रोज एक लौंग का जोड़ा लें और अपने सिर के ऊपर से 7  बार
  • उतार दें। इसे मां दुर्गा के चरणों में समर्पित कर दें। ऐसा करने से नौकरी संबंधी परेशानी दूर होगी और मनचाही नौकरी मिलेगी।
  • सकारात्मक वातारवण : अपने घर, दुकान या प्रतिष्ठान में नौ दिनों तक लौंग और कपूर का धुंआ करें। इससे सारी नकारात्मकता दूर होगी और वातावरण शुद्ध होगा।
  • ग्रहदशा से मुक्ति : से राहु केतु के अशुभ प्रभाव से छुटकारा पाने के लिए नवरात्रि में हर दिन लौंग का जोड़ा शिवलिंग को अर्पित करें। इससे भगवान शिव प्रसन्न होंगे और आपके जीवन में सुख आएगा तथा छाया ग्रहों के प्रभाव दूर होंगे।
  • दांपत्य जीवन : अगर आपके दांपत्य जीवन में किसी तरह की परेशानी है, घर में कलह रहता है और दोनों के बीच समस्याएं हैं तो नवरात्रि में लाल कपड़े में तीन लौंग बांधकर मां दुर्गा के मंदिर में समर्पति कर दें। इससे दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी।
  • पति के साथ सौहार्द्र : अगर किसी महिला की पति के साथ अनबन रहती है तो नवरात्रि पर महागौरी मां को गुलाब की पंखुड़ियों के साथ लौंग का एक जोड़ा अर्पित करें। इसके बाद चाय में इस लौंग को चाय में मिलाकर पति को पिला दें। गुलाब की पत्तियों को अपने सोे के कमरे में रखें। इससे पति के साथ संबंध मजबूत होंगे।

Related Topics

Latest News