RAJYOG 2024 : नए साल में बन रहा यह बड़ा राजयोग, इन राशियों का होगा भाग्योदय, अपार धनलाभ
Shukra Gohcar/Malavya Rajyog 2024 : ज्योतिष शास्त्र में कुंडली और ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व माना जाता है। हर ग्रह एक निश्चित समय तक एक राशि में रहता है और फिर दूसरी राशि में प्रवेश कर जाता है।इस दौरान ग्रहों की स्थिति से युति और राजयोग का निर्माण होता है। इसी क्रम साल 2024 में मालव्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। यह राजयोग प्रेम, सौंदर्य, भौतिक सुख ,कला, वैभव और धन के दाता शुक्र ग्रह के मीन राशि में प्रवेश करने से बनेगा, जो 3 राशियों के लिए शुभ फल प्रदान करने वाला साबित हो सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वर्तमान में शुक्र वृश्चिक राशि में विराजमान है जो 18 जनवरी तक यही रहेंगे और फिर धनु में गोचर कर जाएंगे। 31 मार्च को शुक्र अपनी अपनी उच्च राशि मीन राशि में प्रवेश करेंगे, तो मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा जब 19 मई को शुक्र , वृषभ राशि में और 18 सितंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे तब भी मालव्य राजयोग का निर्माण होगा, जो बेहद शुभ रहने वाला है।
क्या होता है मालव्य राजयोग
कर्क राशि : मालव्य राजयोग का बनना जातकों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है। जातकों को फरवरी 2024 के महीने में विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि होगी, नए स्त्रोत खुलेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किस्मत का साथ मिल सकता है। उन्नति के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। यात्रा के प्रबल योग बन रहे है। पढ़ाई के छात्र विदेश जा सकते है, सफलता प्राप्त होगी।
कन्या राशि : मालव्य राजयोग का बनना जातकों के लिए फलदायी सिद्ध हो सकता है । हर कार्य में सफलता पाएंगे। मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगी। बिजनेस में लाभ के योग है, कोई बड़ी डील साइन हो सकती है। किसी यात्रा पर सकते हैं। समाज में मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
मिथुन राशि : जातकों के लिए मालव्य राजयोग का बनना बेहद लाभकारी है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिल सकते है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो सफल होंगे। घर-परिवार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। विद्यार्थियों की किसी बड़े संस्थान में इंटर्नशिप की चाहत पूरी हो सकती है। व्यापार में अपार सफलता मिल सकती है, कोई बड़ी डील मिल सकती है।