Shani Dev 2024 : इन राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ है आने वाला साल, बदल जाएगी जिंदगी

Saturn Blessings: साल 2024 की शुरुआत होने वाली है। इस समय कर्मफलदाता शनि की स्थिति चार राशियों के लिए बेहद शुभ है और इस समय दंडाधिकारी शनि का इनको आशीर्वाद मिलेगा। आइये जानते हैं धीमी चाल चलने वाले शनि कुंभ राशि में रहते हुए नए वर्ष 2024 में कौन सी राशियों को शनि देव का आशीर्वाद मिलेगा.
वृषभ राशि
ज्योतिषियों के अनुसार साल 2024 में सभी शनि कुंभ राशि में ही रहेंगे। दूसरे ग्रहों की स्थितियां ऐसी रहेंगी कि शनि के आशीर्वाद से वृषभ राशि के लोगों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे। इस साल शुक्र (वृषभ राशि का स्वामी ग्रह) और शनि के बीच तालमेल रहेगा, इससे वृषभ राशि के लोगों को सफलता मिलेगी। यदि आपके मन में शादी का विचार है, तो इस साल शादी के बंधन में बंधने का एक उपयुक्त समय है।
मिथुन राशि
आपकी राशि मिथुन है तो यह पूरा साल आपके लिए शनि की सौगात वाला है। 2024 में शनि की कृपा मिथुन राशि पर बनी रहेगी। बुध (मिथुन राशि का शासक ग्रह) और शनि के बीच मित्रता लंबे समय से लंबित कार्यों की पूर्ति कराएगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी और यदि विवाह की योजना है तो इस वर्ष सितारे आपके पक्ष में हैं।