Shaniwar ke Upay: शनिवार की शाम को करें ये असरदार उपाय, जीवन की हर समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

 
image
Shaniwar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित है। जिसके अनुसार शनिवार के दिन भगवान शनि की पूजा की जाती है। सनातन धर्म में भगवान शनिदेव का विशेष स्थान है। पुराणों में शनि देव को धर्मराज और न्याय का देवता माना गया है। माना जाता है कि शनिदेव व्यक्ति के अच्छे-बुरे कर्मों के अनुसार उन्हें फल देते हैं। इसलिए शनिवार के दिन भगवान शनिदेव की विशेष पूजा-अर्चना किए जाने का प्रावधा है। वहीं, अगर आप किसी तरह की परेशानी या आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो आपको लगातार सात शनिवार तक कुछ विशेष उपाय जरूर करने चाहिए।

1. शनिवार के दिन सूर्योदय से पहले पीपल के पेड़ की पूजा करें, जल अर्पित करें और तेल का दीपक जलाएं। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और कृपा हमेशा मिलती है।

2. शनिवार के दिन दीपक जलाते समय उसमें एक लौंग डाल दें। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। ये उपाय आपकी आर्थिक लाभ कराता है।

3. शनिवार को श्वान यानी काले कुत्ते की सेवा करनी चाहिए। आप अन्य कुत्तों की भी सेवा कर सकते हैं। इसके लिए आप शनिवार को कुत्तों को भोजन कराएं।

4. नौकरी में उन्नति प्राप्त करने के लिए इस दिन एक काला कोयला जल में प्रवाहित करें। ऐसा करने से आमदनी में बढ़ोतरी होगी।

5. शनिदेव की कृपा पाने के लिए आपको सात शनिवार तक कौवे को रोटी खिलानी चाहिए। ऐसा करने से आपकी बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान आसानी से हो जाता है।

Related Topics

Latest News