GT vs CSK Final : धोनी की टीम पांचवीं बार बनी चैंपियन, चेन्नई ने गुजरात से छीना खिताब, जडेजा-रायुडू बने हीरो

 
image

इस जीत के साथ चेन्नई के मुंबई के सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने शानदार पारी खेली। वह शतक से चूक गए और 47 गेंदों में आठ चौके और छह छक्के की मदद से 96 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद चेन्नई के लिए डेवोन कॉनवे ने 25 गेंदों में सबसे ज्यादा 47 रन बनाए।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पांचवीं बार चैंपियन बन गई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाए। इसके बाद बारिश ने खलल डाला और ढाई घंटे का खेल खराब किया। 12.10 पर मैच दोबारा शुरू हुआ। डकवर्थ लुईस नियम के तहत चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। इस जीत के साथ चेन्नई के मुंबई के सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने शानदार पारी खेली। वह शतक से चूक गए और 47 गेंदों में आठ चौके और छह छक्के की मदद से 96 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद चेन्नई के लिए डेवोन कॉनवे ने 25 गेंदों में सबसे ज्यादा 47 रन बनाए।

आखिरी तीन ओवर का रोमांच
आखिरी तीन ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 38 रन चाहिए थे। 13वें ओवर में मोहित शर्मा गेंदबादी के लिए आए। तब अंबाती रायुडू और  शिवम दुबे क्रीज पर थे। पहली तीन गेंद पर अपना आखिरी मैच खेल रहे अंबाती रायुडू ने दो छक्के और एक चौका लगाया। चौथी गेंद पर वह आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने दो छक्के और एक चौका लगाया। हालांकि, उन्होंने मैच चेन्नई के पक्ष में मोड़ दिया। अगली ही गेंद पर धोनी बिना खाता खोले आउट हो गए। इस ओवर में 17 रन बने। 14वें ओवर में मोहम्मद शमी के ओवर में आठ रन बने। आखिरी ओवर में सीएसके को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। पहली चार गेंदों पर तीन रन आए। इसके बाद आखिरी दो गेंदों पर सीएसके को 10 रन चाहिए थे। स्ट्राइक पर रवींद्र जडेजा थे। पांचवीं गेंद पर जडेजा ने छक्का लगाया। आखिरी गेंद जडेजा ने चौका लगाकर चेन्नई को जीत दिलाई।

गुजरात की पारी
गुजरात टाइटंस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाए। यह आईपीएल फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर रहा। इससे पहले 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 आईपीएल फाइनल में 20 ओवर में सात विकेट पर 208 रन बनाए थे।

आईपीएल फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर
टीम    खिलाफ    सीजन    स्कोर
गुजरात टाइटंस    चेन्नई सुपर किंग्स    2023    214/4
सनराइजर्स हैदराबाद    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर    2016    208/7
चेन्नई सुपर किंग्स    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर    2011    205/5
मुंबई इंडियंस    चेन्नई सुपर किंग्स    2015    202/5
कोलकाता नाइट राइडर्स    किंग्स इलेवन पंजाब    2014    200/7

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की शुरुआत शानदार रही थी। ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। शुभमन को सातवें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने स्टंप किया। वह 20 गेंदों में 39 रन बना सके। इसमें सात चौके शामिल हैं। इसके बाद ऋद्धिमान साहा और साई सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी निभाई। इस बीच साहा ने अर्धशतक पूरा किया। उन्हें दीपक चाहर ने धोनी के हाथों कैच कराया। साहा 39 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद सुदर्शन और कप्तान हार्दिक ने तीसरे विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी निभाई। सुदर्शन ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 47 गेंदों में 96 रन की पारी खेली। यह आईपीएल 2023 में उनका तीसरा अर्धशतक रहा। सुदर्शन शतक से चूक गए। उन्हें 20वें ओवर में मथीशा पथिराना ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। राशिद को पारी की आखिरी गेंद पर पथिराना ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके। हार्दिक 12 गेंदों में दो छक्के की मदद से 21 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई की ओर से पथिराना ने दो विकेट लिए। वहीं, दीपक चाहर और जडेजा को एक-एक विकेट मिला। तुषार देशपांडे काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने चार ओवर में 56 रन लुटाए।

बारिश ने डाला खलल
गुजरात की पारी के बाद चेन्नई की पारी की शुरुआत हुई और तीन गेंद बाद ही बारिश ने एक बार फिर खलल डाला। इससे करीब ढाई घंटे का खेल बर्बाद हुआ। रात 12 बजकर 10 मिनट पर फिर से खेल की शुरुआत हुई। डकवर्थ लुईस नियम के तहत चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। तीन गेंदें खेली जा चुकी थीं, यानी सीएसके को 87 गेंदों में 167 रन बनाने थे। उनके लिए सबसे अच्छी बात यह थी कि कोई विकेट नहीं गिरा था और ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे क्रीज पर थे। पावरप्ले के चार ओवर थे और गुजरात का एक गेंदबाज तीन ओवर डाल सकता था।

चेन्नई की पारी
चेन्नई की शुरुआत शानदार रही और ऋतुराज-कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। नूर अहमद ने सातवें ओवर में दोनों ओपनर को पवेलियन भेजा। ऋतुराज 16 गेंदों में 26 रन और कॉनवे 25 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए। ऋतुराज ने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का, जबकि कॉनवे ने पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे ने तीसरे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी निभाई। रहाणे ने 13 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 27 रन की बहुमूल्य पारी खेली।

इसके बाद अंबाती रायुडू ने आठ गेंदों में 19 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने एक चौके और दो छक्के लगाए। धोनी खाता नहीं खोल सके। वहीं, जडेजा ने छह गेंदों में एक चौका और एक छक्के की मदद से 15 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे 21 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में दो छक्के लगाए। गुजरात की ओर से मोहित शर्मा ने तीन और नूर अहमद ने दो विकेट लिए।

Related Topics

Latest News