IND VS ENG : 9 चौके, 5 छक्के.. यशस्वी जायसवाल ने अंग्रेजों को कूट दिया, सहवाग का रिकॉर्ड बराबर

 
image

राजकोट: भारतीय टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर अंग्रेजों को बल्ले की धार दिखाई। विशाखापत्तनम में दोहरा शतक जड़ने वाले यशस्वी ने राजकोट में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में सिर्फ 122 गेंदों में शतक ठोकते हुए खूब हिसाब किया। इस दौरान 9 चौके और 5 छक्के उड़ाए। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा जब पारी का आगाज करने उतरे तो उस समय पहली पारी के आधार पर भारत के पास 126 रनों की बढ़त थी। इंग्लैंड के भारत के 445 रनों के जवाब में 319 रनों पर आउट हो गया था।

DRS से मिला यशस्वी जायसवाल को जीवनदान

यशस्वी की शुरुआत बहुत अच्छी तेज नहीं रही थी थी। वह संघर्ष कर रहे थे, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा उन्होंने लय पा ली। 9वें ओवर में उनके खिलाफ टॉम हार्टले की गेंद पर LBW की अपील हुई और इंग्लैंड ने DRS लिया, लेकिन वह बच गए। इसके बाद पहला चौका जो रूट को लगाया तो टॉम हार्टले का हिसाब किया और 80 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की।

जेम्स एंडरसन को एक ओवर में ठोके एक छक्का, दो चौक्के

युवा बल्लेबाज ने असल आक्रामक रुख 27वें ओवर में दिखाया। उन्होंने लगभग 700 विकेट लेने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को पहले छक्का, फिर दो लगातार चौके उड़ाते हुए हाथ खोले। 28वें ओवर में टॉम हार्टले को दो छक्के उड़ाते हुए शतक के करीब पहुंच गए। इसके बाद जो रूट को चौका-छक्के और रेहान को भी एक छक्का लगाया।

वीरेंद्र सहवाग और संजय मांजरेकर का रिकॉर्ड बराबर किया

यशस्वी ने 39वें ओवर की आखिरी गेंद पर मार्क वुड को चौका लगाते हुए हाफ सेंचुरी पूरी की। कवर पॉइंट पर इस चौके के साथ ही उन्होंने वीरेंद्र सहवाग और संजय मांजरेकर के सबसे तेज 3 टेस्ट शतक बनाने का भारतीय रिकॉर्ड भी बराबर किया। वीरेंद्र सहवाग और संजय मांजरेकर ने 13 टेस्ट पारियों में 3 टेस्ट शतक ठोके थे। हालांकि सहवाग का इस दौरान औसत 53.31 का था, जबकि यशस्वी का औसत 62.25 का है।

Related Topics

Latest News