IND vs ENG: पहले सेशन में इंग्लैंड को तीन झटके, भारतीय गेंदबाजों का दबदबा बरकरार

 
image

IND vs ENG: पहले सेशन में इंग्लैंड को तीन झटके

राजकोट टेस्ट में तीसरे दिन का पहला सेशन टीम इंडिया के नाम रहा। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के तीन बल्लेबाजों को आउट कर दिया। इसमें शतकवीर बेन डकेट भी शामिल थे। उन्हें कुलदीप यादव ने आउट किया। बेयरस्टो को तो कुलदीप ने खाता भी नहीं खोलने दिया। जो रूट जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट हुए। लंच तक इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 290 रन बना लिए हैं।
10:50 AM,    Feb 16 2024

IND vs ENG: 153 रन बनाकर डकेट आउट

भारतीय टीम को बेन डकेट का विकेट मिल गया है। कुलदीप यादव ने उन्हें आउट किया। ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को डकेट सीधे कवर में शुभमन गिल की हाथों में मार बैठे। उनके बल्ले से 153 रनों की पारी निकली। इंग्लैंड का स्कोर 51 ओवर के बाद 5 विकेट पर 260 रन है। स्टोक्स के साथ फोक्स क्रीज पर हैं।
10:02 AM,    Feb 16 2024

IND vs ENG LIVE: बेयरस्टो नहीं खेल पाए खाता

इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो खाता भी नहीं खेल पाए। कुलदीप यादव ने उन्हें आउट किया। कुलदीप की अंदर आती गेंद को बेयरस्टो जज नहीं कर पाए। उन्हें लगा की गेंद सीधी जाएगी लेकिन यह टर्न करके अंदर आ गई। इसकी वजह से एलबीडब्ल्यू होना पड़ा। बेयरस्टो ने डीआरएस लिया लेकिन फैसला आने से पहले ही पवेलियन जाना पड़ गया। 4 विकेट पर इंग्लैंड का स्कोर 225 रन है।
09:56 AM,    Feb 16 2024

IND vs ENG: बुमराह का शिकार बने रूट

जो रूट एक बार फिर जसफ्रीत बुमराह का शिकार बन गए हैं। बुमराह उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। इस मैच में भी वैसा ही हुआ। रूट ने रिवर्स स्कूप करने की कोशिश की लेकिन गेंद स्लिप में यशस्वी जायसवाल के हाथों में चली गई। रूट 31 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए।
09:33 AM,    Feb 16 2024

IND vs ENG: तीसरे दिन का खेल शुरू

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। इंग्लैंड के स्कोर 2 विकेट पर 207 रन है। बेन डकेट शतक बनाकर खेल रहे हैं जबकि रूट के बल्ले से 9 रन निकले हैं। भारतीय टीम को तीसरे दिन विकेट लेने होंगे। रोहित शर्मा की टीम अश्विन के बिना मैदान पर उतरी है।
05:04 PM,    Feb 16 2024

IND vs ENG, 3rd Test Day-2: राजकोट टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त

भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन की समाप्ति हो चुकी है। दिन के अंत तक इंग्लैंड की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 207 रन बना लिए हैं। वहीं भारत के पास अभी 238 रनों की बढ़त हासिल है। इंग्लैंड के लिए तीसरे दिन बेन डकेट और जो रूट पारी को आगे बढाएंगे।
05:01 PM,    Feb 16 2024

IND vs ENG, Live: इंग्लैंड की टीम के 200 रन हुए पूरे

इंग्लैंड की टीम ने 200 रन के स्कोर को पार कर लिया है। वहीं भारतीय टीम ने सिर्फ दो विकेट हासिल किए हैं। इंग्लैंड के लिए बेन डकेट शतक बनाकर डटे हुए हैं, जबकि उनका साथ दे रहे हैं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट।
04:36 PM,    Feb 16 2024

Ollie Pope Wicket: ओली पोप को सिराज भेजा पवेलियन

मोहम्मद सिराज ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से क्रीज पर पैर जमा चुके ओली पोप को आउट कर टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई है। ओली 55 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का भी लगाया।
04:08 PM,    Feb 16 2024

IND vs ENG: बेन डकेट ने 88 गेंद में ठोका शतक

सीरीज में अबतक फ्लॉप चल रहे बाएं हाथ के बल्लेबाज बेन डकेट ने सिर्फ 88 गेंद में करियर का तीसरा शतक ठोक दिया। इंग्लैंड का स्कोर 150 रन के पार हो चुका है।
03:45 PM,    Feb 16 2024

IND vs ENG Live: शतक के करीब बेन डकेट

इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट अपनी तेज तर्रार पारी से शतक के करीब पहुंच गए हैं। डकेट की इस पारी के बदौलत इंग्लैंड की टीम 150 रन के आंकड़े तक पहुंचने वाली है। वहीं भारत को एकमात्र विकेट जैक क्राउली के रूप में मिला है।
03:05 PM,    Feb 16 2024

अश्विन के टेस्ट में 500 विकेट पूरे

रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले सिर्फ अनिल कुंबले ने ऐसा किया था। राजकोट टेस्ट में जैक क्राउली का विकेट लेकर अश्विन ने यह उपलब्धि हासिल की। क्राउली इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। 13.1 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 88 रन है।
02:51 PM,    Feb 16 2024

IND vs ENG: डकेट ने ठोकी फिफ्टी

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने फिफ्टी ठोक दी है। उन्होंने सिर्फ 39 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। अर्धशतक तक पहुंचने के दौरान डकेट ने 11 चौके मारे। 10 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 67 रन हो चुका है। क्राउली 22 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। सिराज ने 5 ओवर में 30 रन दिए हैं जबकि बुमराह को 3 ओवर में 17 जबकि कुलदीप को 2 ओवर में 15 रन पड़े हैं।
02:15 PM,    Feb 16 2024

इंग्लैंड ने बनाए 31 रन

इंग्लैंड की टीम ने एक बार फिर तेज शुरुआत की। टीम का बिना कोई बॉल फेंके 5 रन मिले थे। यह भारतीय टीम पर पेनल्टी लगा था। दूसरे दिन टी ब्रेक तक इंग्लैंड का स्कोर 6 ओवर में 31 रन है। क्रीज पर डकेट 19 और क्राउली 6 रन बनाकर हैं। भारत ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे।
01:33 PM,    Feb 16 2024

445 रनों पर सिमटी टीम इंडिया की पारी, बुमराह ने अंत में खेली तेज पारी

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम ने 445 रन बना दिए हैं। राजकोट में दूसरे दिन के दूसरे सेशन में भारत की पारी खत्म हुई। टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 131 जबकि रविंद्र जडेजा ने 112 रनों की पारी खेली। डेब्यू कर रहे सरफराज ने 62 जबकि जुरेल ने 46 रनों का योगदान दिया। मार्क वुड ने 4 बल्लेबाजों को आउट किया।
12:57 PM,    Feb 15 2024

IND vs ENG: फिफ्टी नहीं लगा पाए जुरेल

ध्रुव जुरेल अपने टेस्ट डेब्यू में फिफ्टी लगाने से चूक गए। वह 46 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। लेकिन जुरेल ने पारी के दौरान दिखाया कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं। दबाव की परिस्थिति में आकर जुरेल ने 104 गेंद पर 2 चौके और 3 छक्के मारे। उन्हें रेहान अहमद ने आउट किया। 134 ओवर के बाद भारत का स्कोर 9 विकेट पर 416 रन है।
12:44 PM,    Feb 15 2024

IND vs ENG LIVE: आखिरकार इंग्लैंड ने लपका कैच

इंग्लैंड के फील्डर ने आखिरकार कैच लपक लिया। ओली पोप और बेन स्टोक्स ने आसान कैच गिराए थे। लेकिन जेम्स एंडरसन ने रेहान अहमद की गेंद पर आर अश्विन का कैच लपका। उनके हाथ से भी गेंद एक बार निकल गई थी लेकिन दूसरे कोशिश में उन्होंने इसे लपक लिया। अश्विन ने 37 रनों की पारी खेली। उन्होंने जुरेल के साथ 77 रन जोड़े।
12:33 PM,    Feb 15 2024

India 400 Run: भारत के 400 रन पूरे, जुरेल और अश्विन की जोरदार बैटिंग, हाफ सेंचुरी के करीब

भारीतय टीम ने 117वें ओवर में 400 रन पूरे किए। इस दौरान रविचंद्रन अश्विन 36 और डेब्यू स्टार ध्रुव जुरेल 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया पहली पारी में ही इतना रन बनान चाहेगी, जो इंग्लैंड के लिए भारी हो। माना जा रहा है कि 500 के पास-पास का स्कोर अच्छा है।
11:34 AM,    Feb 15 2024

IND vs ENG LIVE: 400 की तरफ टीम इंडिया

भारतीय टीम ने राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक 7 विकेट पर 388 रन बना लिए हैं। ध्रुव जुरेल और अश्विन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। टीम इंडिया के लिए दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले कुलदीप और फिर जडेजा सस्ते में आउट हो गए। जुरेल 31 जबकि अश्विन 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों अभी तक 57 रनों की साझेदारी कर चुके हैं।
10:40 AM,    Feb 15 2024

IND vs ENG: भारत के 350 रन पूरे, अश्विन और जुरेल ने संभाला मोर्चा

भारतीय टीम के 350 रन पूरे हो चुके हैं। दिन की शुरुआत में रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव के रूप में दो झटके लगे, लेकिन इसके बाद रविचंद्रन अश्विन और ध्रुव जुरेल ने मोर्चा संभालते हुए भारत को 350 रनों के पार पहुंचा दिया।
09:51 AM,    Feb 15 2024

IND vs ENG: भारत को दो ओवर में दो झटके

पहले दिन की तरफ दूसरे दिन भी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही है। कुलदीप यादव पहले जेम्स एंडरसन की गेंद पर आउट हुए। फिर रविंद्र जडेजा भी जो रूट का शिकार हो गए। उन्होंने रूट के हाथ में ही कैच दे दिया। लगातार दो ओवर में भारतीय टीम का दो झटके लग गए हैं। 91 ओवर के बाद भारत का स्कोर 7 विकेट पर 331 रन है। ध्रुव जुरेल के साथ अश्विन क्रीज पर हैं।
09:28 AM,    Feb 15 2024

IND vs ENG: दूसरे दिन का खेल शुरू

भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट टेस्ट में दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारतीय टीम ने पहले दिन 5 विकेट पर 326 रन बनाए थे। रविंद्र जडेजा के साथ रोहित शर्मा ने शतक जड़ा था। क्रीज पर जडेजा के साथ कुलदीप यादव हैं। सरफराज के रन आउट होने के बाद कुलदीप यादव नाइट वॉच मैन के रूप में मैदान पर उतरे थे।
05:09 PM,    Feb 15 2024

IND vs ENG, 3rd Test Day-1: पहले दिन का खेल हुआ समाप्त

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन की समाप्ति हो चुकी है। खेल के पहले दिन टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन बना लिए। भारत के लिए रविंद्र जडेजा नाबाद 110 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे। वहीं कुलदीप यादव 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा ने 131 रनों की पारी खेली जबकि सरफराज खान 61 रन बनाकर रन आउट हुए।
04:47 PM,    Feb 15 2024

Ravindra Jadeja Century: रविंद्र जडेजा का टेस्ट क्रिकेट में चौथा शतक

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में अपना चौथा शतक पूरा कर लिया है। जडेजा ने अपना शतक 197 गेंद में लगाया। अपनी इस शतकीय पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के भी लगाए।
04:46 PM,    Feb 15 2024

Sarfaraz Khan Run out: तूफानी फिफ्टी के बाद रनआउट हुए सरफराज

डेब्यू टेस्ट मैच में तूफानी अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद सरफराज खान रविंद्र जडेजा के साथ गफलत का शिकार हो गए और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हुए। डेब्यू टेस्ट में उन्होंने बेहतरीन शुरुआत की थी और लग रहा था कि वह अपना शतक पूरा करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
04:24 PM,    Feb 15 2024

Sarfaraz Khan Fifty: डेब्यू मैच में सरफराज खान का कोहराम, 48 गेंदों में जड़ी हाफ सेंचुरी

लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार कर रहे सरफराज खान ने मौका मिलते ही रनों का अंबार लगा दिया। उन्होंने तूफानी अंदाज में 48 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की। इस दौरान 7 चौके और एक छक्का जड़ा। इस दौरान उनके पिता दर्शकदीर्घा में बैठे हुए थे और बेटे के लिए तालियां बजा रहे थे।
04:11 PM,    Feb 15 2024

Sarfaraz Khan Batting: सरफराज खान की तेज तर्रार शुरुआत

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपना डेब्यू कर रहे सरफराज खान तेजतर्रार शुरुआत की है। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे सरफराज ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की खबर लेनी शुरू कर दी है।
03:46 PM,    Feb 15 2024

IND vs ENG, Live: भारतीय टीम के 250 रन हुए पूरे

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने खेल के तीसरे सेशन में 250 रन के आंकड़े को पार कर लिया है। इस दौरान टीम इंडिया ने अपने 4 विकेट गंवाए। इसके अलावा टीम इंडिया के लिए क्रीज पर रविंद्र जडेजा और सरफराज खान मौजूद है।
03:25 PM,    Feb 15 2024

Rohit Sharma 131: रोहित शर्मा 131 रन बनाकर आउट, मार्क वुड के बाउंसर पर खा गए गच्चा

मार्क वुड की एक बाउंसर पर रोहित शर्मा हवाई शॉट लगाना चाहते थे, लेकिन गेंद कनेक्ट नहीं हुई। बाकी का काम मिडविकेट पर बेन स्टोक्स ने कैच लपकते हुए पूरा किया। हिटमैन की पारी इस तरह 196 गेंदों में 14 चौके और 3 छक्के के दम पर 131 रनों पर खत्म हुई। भारत 237/4
02:34 PM,    Feb 15 2024

Rohit Sharma Century: रोहित शर्मा ने जड़ा 11वां टेस्ट

एक ओर जहां विकेट गिर रहे थे तो दूसरी ओर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 157 गेंदों में शतक जड़ते हुए न केवल फॉर्म में वापसी की, बल्कि पारी भी संभाली। यह उनके करियर का 11वां शतक है। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के जड़े।
02:15 PM,    Feb 15 2024

IND vs ENG: दूसरे सेशन में नहीं गिरा विकेट

राजकोट टेस्ट के दूसरे सेशन में एक भी विकेट नहीं गिरा। यह इस सीरीज में पहला सेशन है जिसमें एक भी विकेट नहीं गिरा। भारतीय टीम ने 3 विकेट पर 185 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा शतक के करीब हैं और 97 रन बनाकर खेल रहे हैं। रविंद्र जडेजा भी 68 रन बना चुके हैं। रोहित और जडेजा के बीच चौथे विकेट के लिए 152 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
01:40 PM,    Feb 15 2024

IND vs ENG: रविंद्र जडेजा ने ठोकी फिफ्टी

रविंद्र जडेजा ने चोट के बाद वापसी करते हुए फिफ्टी ठोक दी है। हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से वह सीरीज का दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे। अब अपने घरेलू मैदान पर जडेजा ने 97 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। अभी तक उन्होंने अपनी में 5 चौके मारे हैं। जब जडेजा क्रीज पर उतरे थे तो भारत का स्कोर 3 विकेट पर 33 रन था। 44 ओवर के बाद टीम ने तीन विकेट पर 150 रन बना लिए हैं।
01:15 PM,    Feb 14 2024

IND vs ENG: 39 ओवरों के बाद भारत 3 विकेट पर 133 रन, शतकीय साझेदारी

भारतीय टीम ने 39 ओवरों में 3 विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 73 रन और रविंद्र जडेजा 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। इनके बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो चुकी है।
12:15 PM,    Feb 14 2024

IND vs ENG LIVE: दूसरे सेशन का खेल शुरू

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के पहले दिन दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। भारत टीम का स्कोर तीन विकेट पर 93 रन है। क्रीज पर रविंद्र जडेजा के साथ कप्तान रोहित शर्मा हैं।
11:37 AM,    Feb 14 2024

IND vs ENG: लंच तक भारत के 93 रन

भारतीय टीम ने पहले दिन लंच तक तीन विकेट पर 93 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा अर्धशतक बनाकर क्रीज पर टिके हैं। वह 74 गेंद पर 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं रविंद्र जडेजा 44 गेंद पर 24 रन बना चुके हैं। दोनों के बीच 60 रनों की साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले भारत की शुरुआत खराब रही थी। 33 रन टीम के तीन बल्लेबाज आउट हो गए थे।
11:26 AM,    Feb 14 2024

IND vs ENG LIVE: कप्तान रोहित की फिफ्टी

भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक पूरा कर लिया है। 71 गेंदों पर रोहित ने अपने 50 रन पूरे किए। सलामी बल्लेबाजी करने उतरे रोहित अभी तक 8 चौके मारे हैं। एक समय भारत ने 33 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रोहित ने जडेजा के साथ पारी को आगे बढ़ाया। 57वां टेस्ट खेल रहे रोहित की यह 17वीं फिफ्टी है।
11:04 AM,    Feb 14 2024

IND vs ENG: रोहित और जडेजा ने संभाली पारी

रविंद्र जडेजा और रोहित शर्मा ने भारत की पारी संभाल दी है। टीम का 17 ओवर के बाद 3 विकेट पर 67 रन हो गया है। रोहित 54 गेंद पर 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरी तरफ जडेजा 11 रन बनाए हैं। रोहित को मैदानी अंपायर ने एलबीडब्ल्यू दिया था। लेकिन डीआरएस ने उन्हें बचा लिया।
10:18 AM,    Feb 14 2024

India vs England: पाटीदार भी नहीं खेल पाए बड़ी पारी

भारत के लिए रजत पाटीदार भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। 15 गेंद पर 5 रन बनाकर पाटीदार टॉम हार्टले का शिकार बने। यह हार्टले का पहला ही ओवर था। गेंद गिरने के बाद तेजी से बाहर की तरफ गई और पाटीदार उसे नहीं समझ पाए। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 33 रन है। रोहित का साथ देने क्रीज पर जडेजा उतरे हैं।
10:00 AM,    Feb 14 2024

IND vs ENG: डक हो गए शतकवीर गिल

शुभमन गिल ने सीरीज के दूसरे मैच में शतक बनाया था। लगा कि वह फॉर्म में आ गए हैं। लेकिन राजकोट टेस्ट की पहली पारी में वह खाता खोले बिना आउट हो गए। छठे ओवर में भारत को दूसरा झटका लग गया है। तेज गेंदबाज मार्क वुड ने गिल को आउट किया। विकेटकीपर बेन फोक्स ने गिल का कैच लिया। 24 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा है।
09:50 AM,    Feb 14 2024

IND vs ENG LIVE: यशस्वी लौटे पवेलियन

भारतीय टीम को चौथे ही ओवर में पहली झटका लग गया है। तेज शुरुआत करने वाले यशस्वी जायसवाल मार्क वुड का शिकार हो गए हैं। स्लिप में जो रूट ने उनका कैच लिया। यशस्वी के बल्ले से 10 गेंदों पर 10 रनों की पारी निकली। उन्होंने सीरीज के दूसरे मैच में दोहरा शतक लगाया था। पहले मैच में भी फिफ्टी जड़ी थी। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 22 रन है।
09:33 AM,    Feb 14 2024

IND vs ENG: पहली गेंद पर चौका

भारतीय टीम के लिए यशस्वी जायसवाल ने पहली ही गेंद पर चौका मार दिया। जेम्स एंडरसन के खिलाफ उन्होंने मिड ऑफ पर यह चौका जड़ा। पिछले मैच में दोहरा शतक लगाने वाले यशस्वी शानदार लय में हैं। इंग्लैंड इस मैच में दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है। एंडरसन के साथ मार्क वुड भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं।
09:28 AM,    Feb 14 2024

IND vs ENG LIVE: कैसी है राजकोट की पिच?

राजकोट की पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन मानी जा रही है। पिच रिपोर्ट के समय दीप दासगुप्ता और निक नाइट ने कहा कि शुरुआत दो दिन स्पिन गेंदबाजों के लिए मदद रहने की कोई उम्मीद नहीं है। पिच में क्रेक भी हैं लेकिन शुरुआत में इससे ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद नहीं है। दूसरा और तीसरा दिन बैटिंग के लिए शानदार रहने वाला है।
09:04 AM,    Feb 14 2024

England Playing 11: इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।
09:02 AM,    Feb 14 2024

India vs England: भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
09:00 AM,    Feb 14 2024

IND vs ENG Toss: भारत ने जीता टॉस

टॉस का सिक्का टीम इंडिया के पक्ष में गिरा। रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। रोहित ने बताया कि भारतीय टीम चार बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि वह टॉस जीतते तो पहले बैटिंग ही करते।
08:54 AM,    Feb 14 2024

India vs England LIVE: टेस्ट में हेड टू हेड

भारत और इंग्लैंड के बीच अभी तक 133 टेस्ट हुए हैं। टीम इंडिया को 32 में जीत मिली है जबकि इंग्लैंड ने 51 मैचों को अपने नाम किया है। जबकि 50 मैच ड्रॉ रहे। अगर घरेलू मैदान की बात करें तो यहां भारत आगे है। 66 टेस्ट में टीम इंडिया ने 23 को अपने नाम किया है। इंग्लैंड ने भी 15 में जीत हासिल की है।
08:54 AM,    Feb 14 2024

IND vs ENG 3rd Test: सरफराज और जुरेल का डेब्यू

ना होने से मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान को डेब्यू का मौका मिला है। घरेलू क्रिकेट में पिछले कई सालों से सरफराज रनों का अंबार लगा रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में ढेरों रन बनाने वाले सरफराज एक टेस्ट खेल चुके रजत पाटीदार के साथ मिडल ऑर्डर की जिम्मेदारी संभालेंगे। इंग्लैंड की टीम भारतीय मिडल ऑर्डर की अनुभवहीनता से अच्छी तरह वाकिफ है। इसके साथ ही ध्रुव जुरेल का भी डेब्यू हो रहा है। वह केएस भरत की जगह टीम में आए हैं।08:53 AM,    Feb 14 2024

India vs England: इंग्लैंड की टीम

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर, मार्क वुड, ओली रॉबिन्सन, डैनियल लॉरेंस, गस एटकिंसन

Related Topics

Latest News