IND vs ENG: भारत के नाम रहा पहला दिन ,59 रन पर इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा, कुलदीप ने बेन डकेट को भेजा पवेलियन

 
image

Live Cricket Score Today IND vs ENG 2nd Test Day 2:भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पांच मैच की सीरीज में भारत 0-1 से पीछे है। दूसरे मैच में भारत ने अच्छी शुरुआत की है और यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक के चलते पहली पारी में 396 रन बनाए हैं।

लाइव अपडेट

12:45 PM, 03-FEB-2024

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा
कुलदीप यादव ने भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने बेन डकेट को रजत पाटीदार के हाथों कैच कराया। डकेट ने 17 गेंद में चार चौकों की मदद से 21 रन बनाए। अब जैक क्राउली के साथ पिछले मैच के हीरो ओली पोप क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 75/1 है।
12:33 PM, 03-FEB-2024

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 50 रन के पार
इंग्लैंड ने भारत के 396 रनों के जवाब में अच्छी शुरुआत की है और बिना कोई विकेट गंवाए 50 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज तेज गति से रन बना रहे हैं और इंग्लैंड का स्कोर आगे बढ़ा रहे हैं।
12:16 PM, 03-FEB-2024

IND vs ENG Live Score: दूसरे दिन लंच के बाद खेल शुरू
दूसरे दिन लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है। बेन डकेट और जैक क्राउली क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी गति से रन बना रहे हैं।
11:41 AM, 03-FEB-2024

IND vs ENG Live Score: दूसरे दिन लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 32/0
दूसरे दिन पहले सत्र का खेल खत्म हो चुका है। इंग्लैंड का स्कोर 32/0 है। बेन डकेट और जैक क्राउली क्रीज पर हैं। भारत अभी भी 364 रन आगे है। टीम इंडिया को दूसरे सत्र में विकेट लेकर इंग्लैंड की रन गति में लगाम लगानी होगी। क्योंकि, बेन डकेट आठ गेंद में 17 रन और जैक क्राउली 28 गेंद में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। छह ओवर में इंग्लैंड ने 32 रन बनाए हैं। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों के लिए विकेट लेना और रन गति में लगाम लगाना बेहद जरूरी है।
11:10 AM, 03-FEB-2024

IND vs ENG: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू
इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। जैक क्राउली और बेन डकेट की जोड़ी क्रीज पर है। दोनों अच्छी गति से रन बना रहे हैं और भारत को जल्द ही यह साझेदारी तोड़नी होगी। चार ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 28/0 है।
11:02 AM, 03-FEB-2024

IND vs ENG: भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाए
भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाए हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा 209 रन का योगदान यशस्वी जायसवाल ने दिया। उनके अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज 40 रन का आंकड़ा नहीं पार कर सका। 34 रन बनाने वाले शुभमन गिल टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर और रेहान अहमद ने तीन-तीन विकेट लिए। पहले मैच के हीरो टॉम हार्टले को एक विकेट मिला।

भारत के शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और अब इन दोनों को टीम से बाहर किया जा सकता है। तीसरे टेस्ट के लिए टीम चयन होना बाकी है। अगर विराट कोहली की टीम में वापसी होती की है तो श्रेयस अय्यर टीम इंडिया से बाहर जा सकते हैं। वहीं, राहुल के भी फिट होने पर शुभमन गिल को भी टीम से बाहर किया जा सकता है।
10:58 AM, 03-FEB-2024

IND vs ENG: भारत का नौवां विकेट गिरा
395 रन पर भारत का नौवां विकेट गिरा है। जसप्रीत बुमराह नौ गेंद में छह रन बनाकर आउट हुए। रेहान अहमद ने जो रूट के हाथों उन्हें कैच कराया। अब कुलदीप के साथ मुकेश कुमार क्रीज पर हैं।
10:33 AM, 03-FEB-2024

IND vs ENG Live Score: यशस्वी जायसवाल 209 रन बनाकर आउट
यशस्वी जायसवाल 290 गेंद में 209 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में 19 चौके और सात छक्के लगाए। जेम्स एंडरसन ने उन्हें जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच कराया। अब कुलदीप यादव के साथ जसप्रीत बुमराह क्रीज पर हैं। उनके बाद मुकेश कुमार को बल्लेबाजी के लिए आना है। मौजूदा समय में भारत का स्कोर 383/8 है। ऐसे में भारत के लिए 400 रन का आंकड़ा पार करना मुश्किल होगा।
10:13 AM, 03-FEB-2024

IND vs ENG Live Score: यशस्वी जायसवाल का दोहरा शतक
यशस्वी जायसवाल ने 277 गेंद में अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की है और अपने दम पर भारत का स्कोर 400 रन के करीब ले गए हैं। वह टेस्ट में भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले विनोद कांबली 21 साल की उम्र में दो दोहरे शतक लगा चुके हैं। वहीं, सुनील गावस्कर ने 21 की उम्र में एक दोहरा शतक लगाया था। अब यशस्वी ने 22 की उम्र में ऐसा किया है।
10:06 AM, 03-FEB-2024

IND vs ENG Live Score: भारत का सातवां विकेट गिरा
364 रन पर भारत का सातवां विकेट गिरा है। रविचंद्रन अश्विन 37 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जेम्स एंडरसन ने उन्हें बेन फोक्स के हाथों कैच कराया। अब यशस्वी के साथ कुलदीप यादव क्रीज पर हैं।
10:05 AM, 03-FEB-2024

IND vs ENG Live Score: भारत का स्कोर 350 रन के पार
छह विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 350 रन के पार जा चुका है। यशस्वी और अश्विन अच्छी गति से रन बना रहे हैं। दोनों की बेहतरीन बल्लेबाजी के चलते टीम इंडिया अच्छे स्कोर की तरफ बढ़ रही है। यशस्वी अपने दोहरे शतक के करीब हैं।
09:36 AM, 03-FEB-2024

IND vs ENG Live Score: दूसरे दिन का खेल शुरू
विशाखापत्तनम में दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर हैं। वहीं, इंग्लैंड ने एक ओवर की गेंदबाजी के बाद दूसरी नई गेंद ले ली है। जेम्स एंडरसन नई गेंद से विकेट निकालने की कोशिश करेंगे। 95 ओवर के बाद भारत का स्कोर 343/6 है।
09:32 AM, 03-FEB-2024

IND vs ENG Live Score: पहले दिन क्या हुआ?
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत ठीक ठाक रही थी। रोहित ने यशस्वी के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी निभाई। वह 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद यशस्वी ने शुभमन गिल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की।

शुभमन एक बार फिर फ्लॉप रहे और 34 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। श्रेयस अय्यर 27 रन बनाकर कैच आउट हो गए। आउट होने से पहले उन्होंने श्रेयस ने यशस्वी के साथ 90 रन की साझेदारी निभाई। टेस्ट डेब्यू करने वाले रजत पाटीदार ने 32 रन की पारी खेली और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए। उनकी यशस्वी के साथ 70 रन की साझेदारी हुई। फिर यशस्वी ने अक्षर के साथ 52 रन की साझेदारी की। अक्षर ने 27 रन बनाए।

वहीं, श्रीकर भरत 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यशस्वी फिलहाल 179 रन की पारी में 17 चौके और पांच छक्के लगा चुके हैं। भारतीय टीम शनिवार को 400+ रन बनाना चाहेगी। इंग्लैंड की ओर से अब तक शोएब बशीर और रेहान अहमद ने दो-दो विकेट लिए हैं। वहीं, जेम्स एंडरसन और टॉम हार्टले को एक-एक विकेट मिला है। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में छह विकेट गंवाकर 336 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 179 रन और रविचंद्रन अश्विन पांच रन बनाकर नाबाद हैं।

09:13 AM, 03-FEB-2024

IND vs ENG Live Score: 59 रन पर इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा, कुलदीप ने बेन डकेट को पवेलियन भेजा
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले का आज दूसरा दिन है। पांच मैच की सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 0-1 से पिछड़ रही है। हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में भारत सीरीज में वापसी करने की कोशिश करेगा। दूसरा टेस्ट विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 336/6 है।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

Related Topics

Latest News