IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट पर 50 रन के पार, भारत ने 307 रन बनाए, हैट्रिक से चूके अश्विन

 
image

Live Cricket Score Today IND vs ENG 4th Test Day 3 : भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया मुश्किलों में नजर आ रही है। इंग्लैंड ने पहली पारी में जो रूट के शतक की बदौलत 353 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 307 रन बनाए। आज मैच का तीसरा दिन है और इंग्लैंड की दूसरी पारी जारी है।

IND vs ENG Live: अश्विन हैट्रिक से चूके

इंग्लैंड को 19 के स्कोर पर दो झटके लगे। अश्विन ने इंग्लैंड की दूसरी पारी के पांचवें ओवर की आखिरी दो गेंद पर दो विकेट लिए। हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गए। जैक क्राउली ने उनकी गेंद पर डिफेंस किया। ओवर की पांचवीं गेंद पर अश्विन ने बेन डकेट को सरफराज खान के हाथों कैच कराया। वहीं, अगली ही गेंद पर ओली पोप को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। फिलहाल जैक क्राउली और जो रूट क्रीज पर हैं।

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को 19 पर दो झटके

इंग्लैंड को 19 के स्कोर पर दो झटके लगे। अश्विन ने इंग्लैंड की दूसरी पारी के पांचवें ओवर की आखिरी दो गेंद पर दो विकेट लिए। वह हैट्रिक पर हैं। हालांकि, अगले ओवर में हैट्रिक का पता चलेगा। ओवर की पांचवीं गेंद पर अश्विन ने बेन डकेट को सरफराज खान के हाथों कैच कराया। वहीं, अगली ही गेंद पर ओली पोप को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। फिलहाल जैक क्राउली और जो रूट क्रीज पर हैं।

11:34 AM, 25-FEB-2024

IND vs ENG Live: भारतीय पारी 307 रन पर सिमटी

भारत की पहली पारी तीसरे दिन 307 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए थे। ऐसे में इंग्लैंड दूसरी पारी में 46 रन के बढ़त के साथ उतरेगी। भारत के लिए ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 90 रन बनाए। वह शतक से चूक गए और 10वें विकेट के रूप में आउट हुए। उन्हें टॉम हार्टले ने क्लीन बोल्ड किया। जुरेल को मैदान में मौजूद दर्शकों और ड्रेसिंग रूम में मौजूद भारतीय खिलाड़ियों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया।

आज भारत ने सात विकेट पर 219 रन से आगे खेलना शुरू किया और 88 रन बनाने में बाकी बचे तीन विकेट गंवा दिए। आज भारत को सबसे पहला झटका कुलदीप यादव के रूप में लगा। कुलदीप 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने जुरेल के साथ 76 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद आकाश दीप बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने जुरेल के साथ 40 रन की साझेदारी की। आकाश नौ रन बनाकर आउट हुए। दोनों को शोएब बशीर ने पवेलियन भेजा और अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार फाइव विकेट हॉल हासिल किया। आखिरी विकेट के रूप में जुरेल आउट हुए।

कप्तान रोहित शर्मा दो रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद शुभमन गिल ने यशस्वी जायसवाल के साथ 82 रन की साझेदारी निभाई। रजत पाटीदार एक बार फिर फेल रहे और वह 17 रन ही बना सके। वहीं रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर आउट हुए। रोहित को एंडरसन ने पवेलियन भेजा था। वहीं, शुभमन, रजत और जडेजा को शोएब बशीर ने पवेलियन भेजा। इस बीच यशस्वी ने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। हालांकि, वह 73 रन बनाकर बशीर का शिकार बने। सरफराज 14 रन और अश्विन एक रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों को हार्टले ने आउट किया। इंग्लैंड की ओर से बशीर ने पांच और हार्टले ने तीन विकेट लिए। वहीं, जेम्स एंडरसन को दो विकेट मिले।

11:28 AM, 25-FEB-2024

IND vs ENG Live: भारत का स्कोर 300 के पार

भारत ने नौ विकेट पर 303 रन बना लिए हैं। ध्रुव जुरेल 90 रन और मोहम्मद सिराज खाता नहीं खोल सके हैं। टीम इंडिया अब इंग्लैंड से 50 रन पीछे है।

11:24 AM, 25-FEB-2024

IND vs ENG Live: भारत को नौवां झटका

भारत को 293 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। शोएब बशीर ने आकाश दीप को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह नौ रन बना सके। आकाश ने ध्रुव जुरेल के साथ नौवें विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी निभाई। ध्रुव जुरेल 80 रन बनाकर क्रीज पर हैं। मोहम्मद सिराज उनका साथ निभाने आए हैं। बशीर को मिली यह पांचवीं सफलता रही। उनका यह पहला फाइव विकेट हॉल है।

11:20 AM, 25-FEB-2024

IND vs ENG Live: ध्रुव जुरेल शतक के करीब

भारत ने आठ विकेट पर 290 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल ध्रुव जुरेल 80 रन और आकाश दीप नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 40 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत अब भी इंग्लैंड से 60 रन पीछे है।

10:36 AM, 25-FEB-2024

IND vs ENG Live: भारत को आठवां झटका, जुरेल का अर्धशतक

भारत को 253 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। कुलदीप यादव 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ 76 रन की साझेदारी निभाई। जुरेल ने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक लगाया। उनकी इस पारी की बदौलत भारत 250 के पार पहुंचा है। भारत अब इंग्लैंड से 97 रन पीछे है। जुरेल का अर्धशतक इस सीरीज में किसी विकेटकीपर द्वारा पहला अर्धशतक है। इंग्लैंड के बेन फोक्स भी कोई अर्धशतक नहीं लगा सके हैं।

10:13 AM, 25-FEB-2024

IND vs ENG Live: ध्रुव-कुलदीप की सूझबूझ वाली बल्लेबाजी

भारत ने सात विकेट पर 250 रन बना लिए हैं। ध्रुव जुरेल 46 रन और कुलदीप यादव 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 60+ रन की साझेदारी हो चुकी है।

09:32 AM, 25-FEB-2024

IND vs ENG Live: तीसरे दिन का खेल शुरू

तीसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। ध्रुव जुरेल और कुलदीप यादव क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 42 रन की साझेदारी हो चुकी है। जुरेल 30 रन और कुलदीप 17 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इंग्लैंड की तरफ से शोएब बशीर ने आज के पहले ओवर में गेंदबाजी की।

09:00 AM, 25-FEB-2024

IND vs ENG Live: जुरेल-कुलदीप पर जिम्मेदारी

दूसरे दिन के खेल के खत्म होने पर भारत ने अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 219 रन बनाए थे। कुलदीप यादव 17 रन और ध्रुव जुरेल 30 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया अभी भी 134 रन पीछे है। भारतीय बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है। इंग्लिश स्पिनर्स ने कहर बरपाया है। शोएब बशीर ने चार और टॉम हार्टले ने दो विकेट लिए हैं। इसके अलावा जेम्स एंडरसन को एक विकेट मिला है।

08:59 AM, 25-FEB-2024

IND vs ENG Live: भारत की पहली पारी

कप्तान रोहित शर्मा दो रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद शुभमन गिल ने यशस्वी जायसवाल के साथ 82 रन की साझेदारी निभाई। रजत पाटीदार एक बार फिर फेल रहे और वह 17 रन ही बना सके। वहीं रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर आउट हुए। रोहित को एंडरसन ने पवेलियन भेजा था। वहीं, शुभमन, रजत और जडेजा को शोएब बशीर ने पवेलियन भेजा। इस बीच यशस्वी ने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। हालांकि, वह 73 रन बनाकर बशीर का शिकार बने। सरफराज 14 रन और अश्विन एक रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों को हार्टले ने आउट किया।

Related Topics

Latest News