IND vs ENG: टीम इंडिया के नाम छक्कों का रिकॉर्ड,यशस्वी लगातार दो टेस्ट में दोहरे शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय

 
image

IND VS ENG : इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल का शानदार फॉर्म जारी है। उन्होंने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में दोहरा शतक लगाया। यशस्वी ने दूसरी पारी में नाबाद 214 रन बनाए। वहीं, सरफराज खान ने नाबाद 68 रन बनाए। यशस्वी ने लगातार दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक लगाया। वहीं, सरफराज ने डेब्यू की टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक बनाया। यशस्वी और सरफराज ने कई उपलब्धियां अपने नाम की। वहीं, भारतीय टीम ने छक्कों का खास रिकॉर्ड बनाया।

यशस्वी लगातार दो टेस्ट में दोहरे शतक लगाने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में विनोद कांबली और विराट कोहली की बराबरी की। कांबली ने 1992-93 में ऐसा किया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 224 रन बनाए थे। उसके बाद दिल्ली में जिम्बाब्वे के खिलाफ 227 रन की पारी खेली थी। उनके बाद कोहली का नंबर आता है। विराट ने 2017-18 में श्रीलंका के खिलाफ नागपुर में 213 और दिल्ली में 243 रन बनाए थे। अब यशस्वी उनकी लिस्ट में शामिल हो गए। यशस्वी ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में 209 रन बनाए थे। अब राजकोट में नाबाद 214 रन बनाए।

यशस्वी दूसरी पारी में दोहरा शतक लगाने वाले छठे भारतीय

खिलाड़ी                       खिलाफ          जगह                साल      रन
मंसूर अली खान पटौदी    इंग्लैंड            दिल्ली              1964    203*
दिलीप सरदेसाई            वेस्टइंडीज       मुंबई                1965    200*
सुनील गावस्कर             वेस्टइंडीज       पोर्ट ऑफ स्पेन   1971    220
सुनील गावस्कर             इंग्लैंड            ओवल               1979    221
वीवीएस लक्ष्मण            ऑस्ट्रेलिया       कोलकाता          2001    281
वसीम जाफर                वेस्टइंडीज       एंटीगुआ            2006    212
यशस्वी जायसवाल         इंग्लैंड             राजकोट            2024    214*

Related Topics

Latest News