IND vs ENG Test: Yashasvi Jaiswal तोड़ देते 27 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड,रोहित शर्मा  के फैसले से क्रिकेट जगत को हुआ नुकसान

 
image

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 3rd Test) के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है। इस मैच के चौथे दिन के खेल में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जमाया। उन्होंने लगातार दूसरा दोहरा शतक जड़कर कई रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई।

जायसवाल ने 236 गेंदों पर नाबाद 214 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। अब टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में यशस्वी संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। यशस्वी ने इस दौरान पाकिस्तान के वसीम अकरम (Wasim Akram) की बराबरी की। यशस्वी के पास अकरम का रिकॉर्ड तोड़कर विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका था, लेकिन रोहित के एक फैसले की वजह से वह ऐसा नहीं कर पाए।

IND vs ENG: Yashasvi Jaiswal नहीं तोड़ पाए 27 साल पुराना ये विश्व रिकॉर्ड

दरअसल, यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के पास पाकिस्तान के वसीम अकरम (Wasim Akram) का 27 साल पुराने रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था, लेकिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने उससे पहले दूसरी पारी घोषित कर दी। यशस्वी ने राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट पारी में 12 छक्के जड़े। उन्होंने इस दौरान वसीम अकरम के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली, जिन्होंने 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ शेखपुरा में 12 छक्के एक पारी में जड़े थे।

टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

  • 12 छक्के- यशस्वी जयसवाल (भारत) बनाम इंग्लैंड राजकोट 2024 *
  • 12 छक्के- वसीम अकरम (पाकिस्तान) बनाम जिम्बाब्वे शेखपुरा 1996
  • 11 छक्के- मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया) बनाम जिम्बाब्वे पर्थ 2003
  • 11 छक्के- नाथन एस्टल (न्यूजीलैंड) बनाम इंग्लैंड क्राइस्टचर्च 2002
  • 11 छक्के- ब्रैंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड) बनाम पाकिस्तान शारजाह 2014
  • 11 छक्के- ब्रैंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड) बनाम श्रीलंका क्राइस्टचर्च 2014
  • 11 छक्के- बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) बनाम साउथ अफ्रीका केप टाउन 2016
  • 11 छक्के- कुसल मेंडिस (श्रीलंका) बनाम आयरलैंड गॉल 2023

Related Topics

Latest News