India vs England Live Score-  भारत ने गंवाया चौथा विकेट, सरफराज खान 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे ,स्कोर 412 /5

 
image
India vs England Live Score 5th Test Day 2- इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5वां टेस्ट धर्मशाला में खेला जा रहा है। दूसरे दिन के पहले और दूसरे सेशन में भारत का दबदबा देखने को मिला है। दूसरे दिन का पहला सेशन भारत के नाम रहा। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने-अपने शतक जड़े। दोनों ही खिलाड़ियों का यह सीरीज का दूसरा शतक है। भारत ने दूसरे दिन के पहले सेशन में बिना कोई विकेट खोए 129 रन जोड़े।  लंच ब्रेक के बाद बेन स्टोक्स ने सीरीज की अपनी पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा को 103 के निजी स्कोर पर आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया। एंडरसन ने इसके बाद शुभमन गिल (110) को बोल्ड कर इंग्लैंड की मैच में वापसी करवाई। भारत की लीड 160 के पार पहुंच गई है। टी ब्रेक के बाद पहली गेंद पर सरफराज खान कैच आउट हो गए। बशीर ने उन्हें आउट किया। जडेजा और पडिक्कल क्रीज पर मौजूद हैं।

मैच के पहले दिन इंग्लिश टीम को 218 रनों पर ढेर करने के बाद भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 135 रन बोर्ड पर लगा थे। भारत को एकमात्र झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा जो अपनी गलती के चक्कर में विकेट गंवा बैठे। शोएब बशीर को स्टेप आउट करके बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में यह युवा सलामी बल्लेबाज 57 के निजी स्कोर पर स्टंप आउट हुआ। बात भारतीय गेंदबाजों की करें तो, इंग्लैंड को इस स्कोर पर समेटने में कुलदीप यादव और आर अश्विन ने अहम भूमिका निभाई। कुलदीप ने इस दौरान पंजा खोला तो वहीं 100वां टेस्ट खेल रहे आर अश्विन ने 4 विकेट चटकाए। रविंद्र जडेजा को इस दौरान जो रूट के रूप में एकमात्र सफलता मिली। भारतीय तेज गेंदबाज इस दौरान खाली हाथ पवेलियन लौटे।

ENG 218

IND 377/4

Fri, 08 Mar 2024 02:56 PM
India vs England Live Score- देवदत्त पडिक्कल ने लगाई फिफ्टी

इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू मैच खेल रहे देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने छक्का लगाकर 50 रन पूरे किए। पडिक्कल ने 83 गेंद में अर्धशतक बनाया। अपनी पारी में उन्होंने नौ चौके और एक छक्का लगाया है।

Fri, 08 Mar 2024 02:46 PM
India vs England Live Score- सरफराज खान लौटे पवेलियन

स्टार बल्लेबाज सरफराज खान टी ब्रेक के बाद पहली गेंद पर पवेलियन लौट गए हैं। सरफराज ने 60 गेंद में 56 रन बनाए। भारत का चौथा विकेट गिरा है। शोएब बशीर ने दूसरा विकेट झटका है।

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड लाइव स्कोर

Fri, 08 Mar 2024 02:22 PM
India vs England Live Score - टी ब्रेक तक भारत का स्कोर 376 रन

भारत ने दूसरे दिन टी ब्रेक तक तीन विकेट खोकर 376 रन बना लिए हैं। सरफराज खान 56 और पडिक्कल 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने 156 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

Fri, 08 Mar 2024 02:02 PM
India vs England Live Score- सरफराज खान ने जड़ा अर्धशतक

India vs England Live Score- सरफराज खान ने 55 गेंदों पर 8 चौकों और 1 गगनचुंबी छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह इस सीरीज का उनका तीसरा अर्धशतक। भारत के 3 विकेट के नुकसान पर 366 रन हो गए हैं। लीड 148 रनों की है।

Fri, 08 Mar 2024 01:57 PM
India vs England Live Score- इंग्लैंड ने ली नई गेंद

India vs England Live Score- 80 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 357 रन है। इंग्लैंड ने पारी की दूसरी नई गेंद ले ली है, हालांकि उन्होंने शोएब बशीर के साथ शुरुआत की है जो हैरान कर देने वाला है। भारत की लीड 139 रनों की हो गई है। पडिक्कल और सरफराज अर्धशतक की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

Fri, 08 Mar 2024 01:47 PM
India vs England Live Score- भारत के 350 रन पूरे

India vs England Live Score- देवदत्त पडिक्कल और सरफराज खान के बीच चौथे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी हो गई है। दोनों ही युवा खिलाड़ियों ने रोहित-गिल के आउट होने के बाद भारतीय पारी को बखूबी संभाला है। भारत का स्कोर भी 350 के पार पहुंच गया है।

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड लाइव स्कोर

Fri, 08 Mar 2024 01:38 PM
India vs England Live Score- सरफराज खान ने मचाई तबाही

India vs England Live Score- सरफराज खान ने अपने हाथ खोलना शुरू कर दिए हैं। 75वें ओवर में उन्होंने टॉम हार्टली को दो तो 76वें ओवर में मार्क वुड को दो चौके लगाए। वह 39 गेंदों पर 5 चौकों की मदद के साथ 27 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

Fri, 08 Mar 2024 01:14 PM
India vs England Live Score- भारत का स्कोर 300 के पार

India vs England Live Score- रोहित शर्म और शुभमन गिल के आउट होने के बाद भारतीय पारी को देवदत्त पडिक्कल और सरफराज खान ने संभाला है। टीम इंडिया का स्कोर 300 के पार पहुंच गया है। भारत की लीड भी लगभग 100 रनों की हो गई है। चौथे विकेट के लिए इन दोनों ने 53 गेंदों पर 36 रन जोड़ लिए हैं।

Fri, 08 Mar 2024 12:32 PM
India vs England Live Score- एंडरसन ने किया गिल का शिकार

India vs England Live Score- पारी का 63वां ओवर लेकर आए जेम्स एंडरसन ने दूसरी गेंद पर शुभमन गिल को बोल्ड कर एक और भारतीय शतकवीर को पवेलियन का रास्ता दिखाया। गिल 110 रन बनाकर हुए आउट। भारत को लगा तीसरा झटका। जेम्स एंडरसन का यह 699वां टेस्ट विकेट है।

Fri, 08 Mar 2024 12:25 PM
India vs England Live Score- बेन स्टोक्स ने किया रोहित को चलता

India vs England Live Score- बेन स्टोक्स ने सीरीज की पहली ही गेंद पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को चलता किया। स्टोक्स इस सीरीज में सर्जरी के बाद वापसी कर रहे हैं। शुरुआती चार मैचों में उन्होंने गेंदबाजी नहीं की थी। मगर जैसे ही धर्मशाला में उन्होंने गेंद हाथ में थामी तो कप्तान रोहित शर्मा को चलता किया। हिटमैन 103 रन बनाकर हुए क्लीन बोल्ड।

Fri, 08 Mar 2024 12:16 PM
India vs England Live Score- दूसरे सेशन का खेल हुआ शुरू

India vs England Live Score- लंच ब्रेक के बाद दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर हैं। भारत की नजरें इस सेशन में 400 के करीब पहुंचने पर होगी।

Fri, 08 Mar 2024 11:29 AM
India vs England Live Score- रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने जड़ा शतक

India vs England Live Score- रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने बैक टू बैक गेंदों पर शतक जड़ भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। दोनों ही बल्लेबाज शानदार बैटिंग कर रहे हैं। भारत का स्कोर 250 के पार है।

Fri, 08 Mar 2024 10:57 AM
India vs England Live Score- भारत ने हासिल की बढ़त

India vs England Live Score- शुभमन गिल ने 49वें ओवर में शोएब बशीर को पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर भारत को बढ़त दिलाई। गिल अब 80 तो रोहित 85 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। दोनों ही खिलाड़ी शतक के करीब है।

Fri, 08 Mar 2024 10:31 AM
India vs England Live Score- भारत के 200 रन पूरे

India vs England Live Score- पारी का 44वां ओवर लेकर आए मार्क वुड की पांचवी गेंद पर दो रन लेकर शुभमन गिल ने भारत को 200 के पार पहुंचाया। वुड पिछले दो ओवर से गिल को परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं, मगर भारतीय बल्लेबाज भी मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। गिल 65 तो रोहित 76 रन बनाकर क्रीज पर।

Fri, 08 Mar 2024 10:08 AM
India vs England Live Score- शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक

India vs England Live Score- शुभमन गिल ने जब से फॉर्म पकड़ी है तब से वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 64 गेंदों पर अपना सीरीज का तीसरा अर्धशतक जड़ दिया है। भारत के लिए दूसरे दिन की शुरुआत शानदार रही है। टीम का स्कोर 200 के करीब है।

Fri, 08 Mar 2024 09:47 AM
India vs England Live Score- रोहित-गिल ने मचाया धूम धड़ाका

India vs England Live Score- रोहित शर्मा ने दिन के तीसरे ओवर में शोएब बशीर की धुनाई की। 33वें ओवर में हिटमैन ने सामने की तरफ एक छक्का और एक चौका लगाया। वहीं अगले ही ओवर शुभमन गिल ने एंडरसन को सामने की तरफ छक्का लगाया। भारत का स्कोर 150 के पार। रोहित शर्मा 66 और गिल 33 रन बनाकर क्रीज पर।

Fri, 08 Mar 2024 09:30 AM
India vs England Live Score- दूसरे दिन का खेल हुआ शुरू

India vs England Live Score- दूसरे दिन का खेल शुरू होने को है। इंग्लैंड की टीम के साथ भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल मैदान पर उतर चुके हैं। शोएब बशीर गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे।

Fri, 08 Mar 2024 09:25 AM
India vs England Live Streaming- कब, कहां और कैसे देखे लाइव मैच

India vs England Live Streaming- इंडिया वर्सेस इंग्लैंड लाइव मैच का लुत्फ आप टीवी पर स्पोर्ट्स 18 के विभिन्न नेटवर्क्स पर उठा सकते हैं, वहीं इस मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग आप जियोसिनेमा पर देख सकते हैं।

Fri, 08 Mar 2024 08:57 AM
India vs England Live Score- नीतिन मेनन के नाम खास उपलब्धि

India vs England Live Score- भारतीय अंपायर नीतिन मेनन के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई है। वह मौजूदा फैब-4 की स्पेशल सेंचुरी के गंवाह बने हैं। दरअसल, मेनन विराट कोहली, जो रूट और स्टीव स्मिथ के बाद केन विलियमसन के भी 100वें टेस्ट में अंपायरिंग कर रहे हैं। यह एक बड़ा संयोग है।

Related Topics

Latest News