Ind vs Eng 4th test day Live Score : भारत की बढ़ी मुश्किलें, इंग्लैंड की जोरदार वापसी, सीरीज में बढ़त हासिल करने उतरा भारत

 
image

India vs England Live score 4th test day 4 - इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। चौथे दिन भारत ने इंग्लैंड द्वारा मिले 192 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 5 विकेट गंवा दिए है। इंग्लैंड ने पहले सेशन में तीन विकेट चटकाकर मैच में रोमांच का तड़का लगाया है। वहीं लंच के बाद दूसरे सेशन में रविंद्र जडेजा और सरफराज खान को आउट कर मैच में जोरदार वापसी की है।

भारत को दिन का पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा था जिन्हें जो रूट ने अपना शिकार बनाया। शॉर्ट थर्ड मैन पर जेम्स एंडरसन ने जायसवाल का शानदार कैच पकड़ उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। यशस्वी 37 रन बनाकर हुए आउट, भारत को 84 रन पर पहला झटका लगा था। कप्तान रोहित शर्मा ने 69 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर का 17वां अर्धशतक जड़ा। हिटमैन 55 के निजी स्कोर पर स्टंप आउट हुए। टॉम हार्टली ने 99 पर भारत को दूसरा झटका दिया।

भारत को तीसरा झटका पाटीदार के रूप में लगा जो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। शोएब बशीर ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। लंच के बाद शोएब बशीर ने एक ही ओवर में रविंद्र जडेजा और सरफराज खान को आउट किया। क्रीज पर इस समय शुभमन गिल के साथ ध्रुव जुरेल मौजूद हैं।

इस मैच में इंग्लिश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जो रूट के शतक के दम पर 353 रन बोर्ड पर लगाए थे, इसके जवाब में भारत भी पहली पारी में 307 रन बनाने में कामयाब रहा था। टीम इंडिया को इस स्कोर तक पहुंचाने में ध्रुव जुरेल (90) और यशस्वी जायसवाल (73) का अहम रोल रहा था। 46 रनों की बढ़त के बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 145 रनों पर सिमट गया और भारत के सामने जीत के लिए यह टारगेट रखा।

अगर टीम इंडिया यह स्कोर चेज कर लेती है तो वह मैच के साथ यह सीरीज भी अपने नाम कर लेगा। इस जीत के बाद भारत की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हो जाएगी। ऐसे में भारत बैजबॉल को पहली टेस्ट सीरीज हराने में कामयाब रहेगा। जी हां, 2022 से जब से बेन स्टोक्स और ब्रैंडन मैकुलम ने इंग्लिश टेस्ट टीम की कमान संभाली है तब से इंग्लैंड एक भी टेस्ट सीरीज नहीं हारा है। ऐसे में भारत के पास इतिहास रचने का मौका है।

India vs England Live Score

ENG 353 & 145

IND 307 & 120/5

Mon, 26 Feb 2024 12:30 PM

India vs England Live Score- बशीर ने किया जडेजा-सरफराज का शिकार

India vs England Live Score- लंच ब्रेक के ठीक बाद इंग्लैंड को दो विकेट मिल गई है। शोएब बशीर ने रविंद्र जडेजा और सरफराज खान को बैक टू बैक गेंदों पर आउट कर भारत को बड़े झटके दिए हैं। भारत की आधी टीम अब पवेलियन लौट गई है। क्रीज पर शुभमन गिल का साथ देने अब ध्रुव जुरेल आए हैं।

Mon, 26 Feb 2024 12:14 PM

India vs England Live Score- दूसरे सेशन का खेल हुआ शुरू

India vs England Live Score- लंच ब्रेक के बाद दूसरे सेशन का खेल फिर से शुरू हो गया है। शुभमन गिल और रविंद्र जडेजा की जोड़ी क्रीज पर है। भारत की नजरें इसी सेशन में मैच को खत्म करने पर होगी।

Mon, 26 Feb 2024 11:39 AM

India vs England Live Score- लंच ब्रेक का ऐलान

India vs England Live Score- चौथे दिन के लंच ब्रेक का ऐलान हो गया है। इंग्लैंड ने पहले सेशन में तीन विकेट चटकाकर मैच में रोमांच का तड़का लगाया है। टीम इंडिया ने इस सेशन में 78 रन बनाए। भारत का स्कोर लंच तक 118/3 है। क्रीज पर शुभमन गिल के साथ रविंद्र जडेजा मौजूद हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 64 गेंदों पर 18 रनों की साझेदारी हो गई है।

Mon, 26 Feb 2024 11:22 AM

India vs England Live Score- शुभमन गिल और रविंद्र जडेजा से उम्मीद

India vs England Live Score- यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा और रजत पाटीदार का विकेट खोने के बाद अब भारती की उम्मीदें शुभमन गिल और रविंद्र जडेजा पर टिकी है। इसके बाद सरफराज खान और ध्रुव जुरेल का आना बाकी है जिन्होंने पिछले ही मैच में डेब्यू किया था। ऐसे में गिल और रविंद्र जडेजा जैसे अनुभवी बल्लेबाजों पर भारत को टारगेट के नजदीक पहुंचाने का भार रहेगा।

Mon, 26 Feb 2024 10:56 AM

India vs England Live Score- पाटीदार ने फिर किया निराश

India vs England Live Score- शोएब बशीर ने रजत पाटीदार को आउट कर भारत को तीसरा झटका दे दिया है। इंग्लैंड की मैच में वापसी की उम्मीद जागी है। पाटीदार ने एक बार फिर निराश किया है, उनकी खराब फॉर्म का सिलसिला रांची में भी जारी रहा।

Mon, 26 Feb 2024 10:47 AM

India vs England Live Score- रोहित शर्मा हुए आउट

India vs England Live Score- रोहित शर्मा के रूप में भारत को दूसरा झटका 99 के स्कोर पर लगा है। आगे बढ़कर डिफेंस करने के प्रयास में हिटमैन 55 के निजी स्कोर पर स्टंप आउट हुए। यह भारत के लिए बड़ा झटका है।

Mon, 26 Feb 2024 10:24 AM

India vs England Live Score- रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

India vs England Live Score- रोहित शर्मा ने 69 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर का 17वां अर्धशतक पूरा कर लिया। रोहित इस समय कप्तानी पारी खेल रहे हैं। वह अभी तक 5 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का लगा चुके हैं।

Mon, 26 Feb 2024 10:06 AM
India vs England Live Score- यशस्वी जायसवाल ने बढ़ाई रनों की रफ्तार

India vs England Live Score- यशस्वी जायसवाल ने शोएब बशीर के ओवर में दो चौके लगाकर रनों की रफ्तार बढ़ाई है। भारत ने 16वें ओवर से कुल 11 रन बटोरे। टीम इंडिया की नजरें पहले सेशन में ही ज्यादा से ज्यादा रन बटोरने पर है।

Mon, 26 Feb 2024 10:03 AM
India vs England Live Score- 15 ओवर के बाद भारत 71/0

India vs England Live Score- रोहित शर्मा के बाद यशस्वी जायसवाल ने भी हाथ खोलना शुरू कर दिए हैं। 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर टॉम हार्टली को उन्होंने रिवर्स स्वीप की मदद से चौका लगाया। यशस्वी 29 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। वहीं रोहित शर्मा 42 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत जीत से 121 रन दूर है।

Mon, 26 Feb 2024 09:44 AM

India vs England Live Score- रोहित शर्मा ने जड़ा दिन का पहला छक्का

India vs England Live Score- रोहित शर्माने पारी के 11वें ओवर में जेम्स एंडरसन की चौथी गेंद पर दिन का पहला छक्का जड़ा। यह उनकी पारी का भी पहला सिक्स है। रोहित शर्मा इसी के साथ 33 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं और भारत का स्कोर भी 50 के पार पहुंच गया है।

Mon, 26 Feb 2024 09:32 AM

India vs England- रोहित-जायसवाल की जोड़ी मैदान पर

India vs England- रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी चौथे दिन का खेल शुरू करने मैदान पर उतर चुकी है। भारत जीत से 152 रन दूर है। गेंदबाजी की शुरुआत जेम्स एंडरसन करेंगे, स्ट्राइक रोहित शर्मा के पास है।

Mon, 26 Feb 2024 09:06 AM

India vs England Live Score- सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाएगा भारत

India vs England Live Score- रांची टेस्ट जीतकर भारत की नजरें सीरीज में जीत की हैट्रिक लगाने के साथ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाने पर होगी। हैदराबाद टेस्ट जीतकर जरूर इंग्लैंड ने सीरीज का आगाज शानदार अंदाज में किया था। मगर इसके बाद भारत ने अंग्रेजो को विशाखापट्टनम और राजकोट में धूल चटाई है। भारत सीरीज पर कब्जा जमाने से 152 रन दूर है।

Mon, 26 Feb 2024 08:49 AM

India vs England Live Score- कुलदीप-जुरेल की दिग्गजों से हुई तुलना

India vs England Live Score- इंग्लैंड के खिलाफ 90 रनों की पारी खेलने के बाद सुनील गावस्कर ने ध्रुव जुरेल की तुलना एमएस धोनी से की, वहीं माइकल वॉन ने कुलदीप यादव की तारीफों में कसीदे पढ़े। कुलदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में 4 विकेट चटकाए। वॉन ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि शेन वॉर्न लेफ्ट आर्म से गेंदबाजी कर रहे हैं।

Mon, 26 Feb 2024 08:31 AM

India vs England Live Score- भारत को जीत के लिए 152 रनों की दरकार

India vs England Live Score- भारत को रांची टेस्ट जीतन के लिए 152 रनों की दरकार है। तीसरे दिन एक समय ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड भारत से काफी आगे हैं, मगर गेंदबाजों के दम पर भारत ने शानदार कमबैक किया। भारत ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में मात्र 145 रनों पर ढेर किया। अश्विन ने इस दौरान 5 तो कुलदीप ने 4 विकेट चटकाए। भारतीय पारी की बात करें तो, रोहित शर्मा 24 और यशस्वी जायसवाल 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

Mon, 26 Feb 2024 07:44 AM
India vs England Live Score- डीआरएस पर विवाद

India vs England Live Score- इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में DRS पर काफी विवाद हुए हैं। इस दौरान अंपायर्स कॉल दोनों टीमों के लिए काल बनी है। ऐसे में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने डीआरएस विवाद को खत्म करने के लिए एक अनोखा तरीका बताया है। उनका कहना है कि जिस रूम से डीआरएस के फैसले लिए जाते हैं वहां पर कैमरा और माइक्रोफोन चिपका दिए जाएं ताकि जब फैसला हो रहा हो तो सबको पता चल सके कि उस रूम में क्या हो रहा है।

Mon, 26 Feb 2024 07:07 AM

India vs England Live Score- इंग्लैंड के खिलाफ कैसे इतिहास रचेगा भारत?

India vs England Live Score- ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स की जोड़ी ने इंग्लैंड टेस्ट टीम की कमान 2022 में संभाली थी। तब से लेकर इस टीम ने कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारी है। जी हां, ऐसे में भारत के पास बैजबॉल को अपने आगे पहली बार घुटने टिकाने का शानदार मौका है। भारत सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है। अगर रांची में टीम इंडिया को जीत मिलती है तो वह सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना लेगा।

Related Topics

Latest News