India vs England Live Score- टीम इंडिया को लगा पहला झटका, यशस्वी जायसवाल 57 रन बनाकर आउट हुए ,स्कोर 124/1

 
image

India vs England Live Score 5th Test Day 1- इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की टीम 218 रनों पर ढेर हो गई। कुलदीप यादव ने पांच और आर अश्विन ने चार विकेट निकाले। एक सफलता रविंद्र जडेजा को मिली। इंग्लैंड के लिए जैक क्राउली ने अर्धशतक जड़ा। इंग्लैंड ने पहले दिन लंच ब्रेक तक 2 विकेट खोए थे, लेकिन दूसरे सेशन में टीम ने 6 विकेट गंवाए। वहीं, तीसरे सेशन की शुरुआत में ही इंग्लैंड को दो झटके लगे और टीम 218 रन बनाकर ढेर हो गई। इंडिया की पहली पारी शुरू हो गई है। भारत को अच्छी शुरुआत मिली ैहै। टीम का स्कोर 100 के पार हो चुका है। जायसवाल के टेस्ट में 1000 रन पूरे हुए।

कुलदीप यादव ने बेन डकेट का शिकार कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद लंच ब्रेक से ठीक पहले कुलदीप यादव ने ओली पोप को आउट कर भारत को दूसरा विकेट दिलाया। इसके बाद कुलदीप यादव ने ही सेट बल्लेबाज जैक क्राउली को 79 के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। कुलदीप ने चौथे विकेट के रूप में जॉनी बेयरस्टो (29) को पवेलियन भेजा। इंग्लैंड को 5वां झटका 175 के स्कोर पर लगा जब रविंद्र जडेजा ने जो रूट (26) को LBW आउट किया। कुलदीप यादव ने इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स को LBW आउट कर पंजा खोला। अश्विन को 100वें टेस्ट में टॉम हार्टली के रूप में पहली सफलता मिली, इसी ओवर में उन्होंने मार्क वुड का भी शिकार किया। अश्विन टी ब्रेक के बाद बेन फोक्स और जेम्स एंडरसन को चलता किया।

ENG 218

IND 104/1

Thu, 07 Mar 2024 04:27 PM

India vs England LIVE Score- जायसवाल हुए आउट

यशस्वी जायसवाल अर्धशतक पूरा करने के दो गेंद बाद ही आउट हो गए। उन्होंने 56वीं गेंद पर अर्धशतक चौके के साथ पूरा किया। अगली गेंद पर एक और चौका जड़ा, लेकिन शोएब बशीर ने इसके बाद उनको बेन फोक्स के हाथों स्टंप आउट करा दिया। वे 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रोहित शर्मा का साथ देने शुभमन गिल आए हैं।

Thu, 07 Mar 2024 04:24 PM
India vs England LIVE Score- जायसवाल की फिफ्टी

यशस्वी जायसवाल ने महज 56 गेंदों में अपना चौथा अर्धशतक टेस्ट क्रिकेट में पूरा किया। वे 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से अर्धशतक तक पहुंचे।

Thu, 07 Mar 2024 04:19 PM
India vs England LIVE Score- यशस्वी और रोहित अर्धशतक के करीब

यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। टीम का स्कोर 90 के पार हो चुका है।

Thu, 07 Mar 2024 04:02 PM
India vs England LIVE Score- जायसवाल का कमाल

यशस्वी जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर चुके हैं। वे सबसे कम मैचों में भारत के लिए इस उपलब्धि तक पहुंचे हैं। टीम इंडिया का स्कोर 70 के पार हो चुका है।

Thu, 07 Mar 2024 03:55 PM
India vs England Live Score- भारत का स्कोर 50 के पार

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने बिना विकेट खोए 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल अच्छी लय में लग रहे हैं।

Thu, 07 Mar 2024 03:40 PM
India vs England LIVE Score- जायसवाल के 3 छक्के

टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत मिली है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पहले संभलकर बल्लेबाजी की और फिर तेजी से रन बनाए। रोहित शर्मा ने अब तक एक और जायसवाल ने एक ही ओवर में तीन छक्के जड़ दिए हैं।

Thu, 07 Mar 2024 03:13 PM
India vs England LIVE Score - भारत की पारी शुरू

218 पर इंग्लैंड को ऑलआउट करने के बाद भारत की पारी शुरू हो गई है। कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Thu, 07 Mar 2024 02:50 PM
India vs England LIVE Score - इंग्लैंड 218 पर ढेर

इंग्लैंड की टीम 218 रन बनाकर ढेर हो गई। आखिरी सफलता भी आर अश्विन ने भारत को दिलाई। उन्होंने जेम्स एंडरसन को शून्य पर आउट कर दिया। इस मैच में कुलदीप यादव को पांच और 100वां टेस्ट खेल रहे अश्विन को चार विकेट प्राप्त हुए।

Thu, 07 Mar 2024 02:45 PM
India vs England LIVE - इंग्लैंड को लगा 9वां झटका

इंग्लैंड की टीम को 9वां झटका आर अश्विन ने दिया। उन्होंने बेन फोक्स को 22 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। इंग्लैंड का स्कोर अभी 210 के पार पहुंचा है। आखिरी जोड़ी मैदान पर है।

Thu, 07 Mar 2024 02:36 PM
India vs England LIVE Score - इंग्लैंड 200 के पार

इंग्लैंड की टीम ने टी ब्रेक के बाद जल्द ही 200 रनों का आंकड़ा पार किया। 56 ओवर में टीम 8 विकेट खोकर 206 रन बना चुकी है। बेन फोक्स और शोएब बशीर क्रीज पर हैं।

Thu, 07 Mar 2024 02:33 PM
India vs England LIVE Score तीसरा सेशन शुरू

धर्मशाला टेस्ट मैच के पहले दिन के तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। आर अश्विन ओवर करने आए।

Thu, 07 Mar 2024 02:15 PM
India vs England LIVE Score - पहले दिन टी ब्रेक

पहले दिन टी ब्रेक तक इंग्लैंड की टीम ने 8 विकेट खो दिए हैं। स्कोर 194 है। बेन फोक्स और शोएब बशीर नाबाद लौटे हैं।

Thu, 07 Mar 2024 02:05 PM

इंग्लैंड की टीम धर्मशाला में भारतीय स्पिनरों के आगे घुटने टेकती नजर आ रही है। टीम के 8 विकेट गिर चुके हैं और सभी विकेट स्पिनरों ने निकाले हैं। अश्विन को अपने 100वें टेस्ट में अब तक 2 विकेट मिले हैं।

Thu, 07 Mar 2024 01:55 PM
India vs England Live Score- अश्विन ने भी खोला विकेट

India vs England Live Score- 100वां टेस्ट मैच खेल रहे अश्विन ने एक ही ओवर में 2-2 शिकार किए। पहले उन्होंने टॉम हार्टली को तो फिर मार्क वुड को को पवेलियन की राह दिखाई। इंग्लैंड को 183 के स्कोर पर लगा 8वां झटका।

Thu, 07 Mar 2024 01:41 PM
India vs England Live Score- कुलदीप यादव ने खोला पंजा

India vs England Live Score- कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को LBW आउट कर पंजा खोला है। स्टोक्स आगे वाली गेंद को बैकफुट पर खेल बैटे और LBW आउट हुए। स्टोक्स खाता भी नहीं खोल पाए। इंग्लैंड को 175 के स्कोर पर लगा 6ठा झटका। कुलदीप यादव अभी तक 15 ओवर में 72 रन खर्च कर 5 विकेट घर चुके हैं।

Thu, 07 Mar 2024 01:33 PM
India vs England Live Score- इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

India vs England Live Score- कुलदीप यादव के बाद आखिरकार किसी और गेंदबाज ने भी अपने विकेट का खाता खोल लिया है। पारी का 45वां ओवर लेकर आए जड्डू ने दूसरी गेंद पर जो रूट को विकेट के आगे फंसाया। अंपायर ने उन्हें LBW आउट किया। रूट ने रिव्यू लिया, मगर वो भारत के हित में रहा। रूट 26 रन बनाकर लौटे पवेलियन। इंग्लैंड को 175 के स्कोर पर लगा 5वां झटका।

Thu, 07 Mar 2024 01:28 PM
India vs England Live Score- कुलदीप यादव को चौथी सफलता

India vs England Live Score- कुलदीप यादव इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर कहर बनकर बरस रहे हैं। वह एक के बाद एक विकेट चटका रहे हैं। जॉनी बेयरस्टो के रूप में उन्होंने भारत को चौथी सफलता दिलाई है। बेयरस्टो ने इससे दो गेंद पहले कुलदीप यादव को छक्का लगाया था, मगर इस चाइनामैन गेंदबाज ने अपनी लेंथ में बदलाव ना करते हुए बेयरस्टो को पवेलियन की राह दिखाई। वह 29 के निजी स्कोर पर आउट हुए। रूट का साथ देने अब कप्तान बेन स्टोक्स आए हैं।

Thu, 07 Mar 2024 01:20 PM
India vs England Live Score- कुलदीप यावद से टपका जॉनी बेयरस्टो का कैच

India vs England Live Score- कुलदीप यावद के पास इंग्लैंड को 163 के स्कोर पर चौथा झटका देने का मौका था, मगर उन्होंने अपनी गेंदबाजी में जॉनी बेयरस्टो का कैच छोड़ दिया। बेयरस्टो ने उनकी तरफ तेज तर्रार शॉट मारा था, ऐसे कैच चिपकते हैं। हालांकि कुलदीप यादव कैच ड्रॉप होने से काफी निराश नजह आए हैं। रूट 26 तो बेयरस्टो 21 रन बनाकर क्रीज पर।

Thu, 07 Mar 2024 01:00 PM
India vs England Live Score- कुलदीप यादव ने किया जैक क्रॉली का शिकार

India vs England Live Score- कुलदीप यादव रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जैक क्रॉली के रूप में उन्होंने तीसरी विकेट चटकाई है। पारी का 38वां ओवर लेकर आए इस चाइनामैन ने जैक क्रॉली को 79 के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। क्रॉली कुलदीप की अंदर आती हुई गेंद को समझ नहीं पाए। अब जो रूट का साथ देने जॉनी बेयरस्टो आए हैं। अश्विन की तरह बेयरस्टो का भी ये 100वां टेस्ट है।

Related Topics

Latest News