LSG vs DC:  IPL के इतिहास में सबसे तेज 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड तोडा  ऋषभ पंत ने ,  इन दिग्गजों को पछाड़ बने नंबर-1

 
image

Rishabh Pant LSG vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने शुक्रवार 12 अप्रैल की रात लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के 26वें मुकाबले में 41 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के साथ उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 3000 रन पूरे किए। वह आईपीएल के इतिहास में सबसे कम गेंदों में 3000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। जी हां, इस दौरान उन्होंने यूसुफ पठान, सुरेश रैना, सूर्यकुमार यादव और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा है। पंत की इस पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 6 विकेट से हराकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज की।


आईपीएल के इतिहास में सबसे कम गेंदों में 3000 रन बनाने वाले भारतीय

2028 - ऋषभ पंत*
2062 - यूसुफ़ पठान
2130 - सूर्यकुमार
2135 - सुरेश रैना
2152 - एमएस धोनी
2203 - केएल राहुल
2225 - संजू सैमसन

आईपीएल में सबसे कम पारियों में 3000 रन बनाने वाले भारतीय

80 पारी – केएल राहुल
94 – शुभमन गिल
103 – सुरेश रैना/ऋषभ पंत
104 – अजिंक्य रहाणे
109 – रोहित शर्मा/शिखर धवन
110 – गौतम गंभीर/विराट कोहली

ऋषभ पंत इस मुकाम तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बने हैं। आईपीएल के इतिहास में 3000 रन बनाने वाले सबसे युवा भारतीय शुभमन गिल हैं, वहीं इस लिस्ट में दूसरा नाम विराट कोहली का है।

आईपीएल के इतिहास में 3000 रन बनाने वाले सबसे युवा भारतीय

24 साल, 215 दिन – शुभमन गिल
26 साल, 186 दिन – विराट कोहली
26 साल, 191 दिन – ऋषभ पंत
26 साल, 320 दिन – संजू सैमसन
27 साल, 161 दिन – सुरेश रैना

वहीं पारियों के हिसाब तक ऋषभ पंत आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले भारतीयों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर हैं। सुरेश रैना और ऋषभ पंत ने यह कारनामा 103 पारियों में किया है। वहीं इस लिस्ट के टॉप पर केएल राहुल मौजूद हैं।

Related Topics

Latest News