LSG vs MI Live Score : लखनऊ के गेंदबाज बरपा रहे कहर, मुंबई ने खोए चार विकेट, बल्लेबाज कर रहे संघर्ष

 
image

लाइव अपडेट

08:23 PM, 30-APR-2024

LSG vs MI Live Score : मुंबई के बल्लेबाज कर रहे संघर्ष

नौ ओवर का खेल पूरा हो चुका है, अब तक मुंबई इंडियंस का स्कोर 50 का आंकड़ा भी नहीं छू पाया है। टीम ने पावरप्ले में चार विकेट गंवा दिए। फिलहाल क्रीज पर ईशान किशन 14 और नेहल वढेरा नौ रन बनाकर डटे हैं। दोनों के बीच एक अच्छी साझेदारी की उम्मीद है। नौ ओवर के बाद टीम का स्कोर 49/4 है।

08:03 PM, 30-APR-2024

LSG vs MI Live Score : तिलक के बाद हार्दिक भी आउट

पारी के छठे ओवर की पहली गेंद पर तिलक वर्मा को रवि बिश्नोई ने रन आउट किया। इस ओवर की अगली गेंद पर नवीन-उल-हक ने हार्दिक पांड्या को भी आउट कर दिया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, तिलक सिर्फ सात रन बना सके। ईशान किशन फिलहाल पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। छह ओवर के बाद टीम का स्कोर 28/4 है।

07:47 PM, 30-APR-2024

LSG vs MI Live Score : सूर्या 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन

मुंबई को दूसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा। वह सिर्फ 10 रन बना सके। उन्हें मार्कस स्टोइनिस ने केएल राहुल के हाथों कैच कराया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तिलक वर्मा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए ईशान किशन मौजूद हैं। तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 20/2 है।

07:39 PM, 30-APR-2024

LSG vs MI Live Score : मुंबई का पहला विकेट गिरा

मुंबई को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। उन्हें मोहसिन खान ने पारी के दूसरे ओवर में स्टोइनिस के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ चार रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव उतरे हैं। दो ओवर के बाद टीम का स्कोर 8/1 है।

07:29 PM, 30-APR-2024

LSG vs MI Live Score : मुंबई की पारी शुरू हुई

मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी के लिए तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन उतरे हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पारी का पहला ओवर मार्कस स्टोइनिस फेंक रहे हैं।

07:07 PM, 30-APR-2024

LSG vs MI Live Score : दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट सब : नुवान तुषारा, कुमार कार्तिकेय, डेवाल्ड ब्रेविस, नमन धीर, शम्स मुलानी।

लखनऊ सुपर जायंट्स : केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान, मयंक यादव।
इम्पैक्ट सब : अर्शिन कुलकर्णी, मणिमारन सिद्धार्थ, कृष्णप्पा गौतम, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़।

07:02 PM, 30-APR-2024

LSG vs MI Live Score : लखनऊ ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। केएल राहुल ने बताया कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनकी टीम दो बदलवों के साथ उतरी है। क्विंटन डिकॉक की जगह अर्शिन कुलकर्णी को मौका मिला है। वहीं, मयंक यादव की भी टीम में वापसी हुई है। वह चोट की वजह से पिछले कुछ मैचों का हिस्सा नहीं बन पाए थे। इसके अलावा मुंबई इंडियंस एक बदलाव के साथ खेलती नजर आएगी। ल्यूक वुड की जगह गेराल्ड कोएत्जी को टीम में शामिल किया गया है।

06:59 PM, 30-APR-2024

LSG vs MI Live Score : अर्शिन और टर्नर को मिली डेब्यू कैप

अर्शिन कुलकर्णी और एश्टन टर्नर को लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए डेब्यू का मौका मिला है। दोनों को डेब्यू कैप सौंपी गई है।

06:42 PM, 30-APR-2024

LSG vs MI Live Score : मुंबई को सूर्यकुमार से उम्मीद

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और टी20 में नंबर एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव से उम्दा पारियों की उम्मीद होगी। इस सत्र में बल्ले और गेंद दोनों से नाकाम रहे हार्दिक को विश्व कप टीम में जगह बनाने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा। मुंबई और लखनऊ के बीच अब तक आईपीएल में चार मुकाबले हुए हैं। इसमें से लखनऊ ने तीन और मुंबई ने एक मैच जीता है। मुंबई ने लखनऊ के खिलाफ एकमात्र मैच पिछले साल एलिमिनेटर में जीता था।

06:41 PM, 30-APR-2024

LSG vs MI Live Score : जेक फ्रेजर ने काफी प्रभावित किया

युवा जेक फ्रेजर मैकगर्क के स्ट्रोक्स का मुंबई के गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। जसप्रीत बुमराह जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाज ने भी 19 रन पहले ओवर में दे डाले। ल्यूक वुड और हार्दिक पांड्या तो काफी महंगे साबित हुए। मुंबई की टीम अंकतालिका में नौवें स्थान पर है और प्लेआफ की दौड़ में बने रहने के लिए उसे सारे मैच जीतने होंगे।

Related Topics

Latest News