MI vs RCB Live Score: आरसीबी के लिए 'करो या मरो' की स्थिति, मुंबई की बल्लेबाजी शुरू, मैथ्यूज-सजना क्रीज पर

 
image

WPL Live Cricket Score, MI vs RCB Premier League 2024 : आज प्रीमियर लीग 2024 के 19वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से है। हरमनप्रीत कौर की मुंबई टीम जहां शीर्ष स्थान पर नजर बनाए हुए है, वहीं बैंगलोर की नजर टॉप तीन में जगह बनाने पर होगी। शीर्ष तीन टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेंगे। मुंबई और दिल्ली पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं। तीसरे स्थान के लिए बैंगलोर और यूपी के बीच टक्कर है।

लाइव अपडेट
07:37 PM, 12-MAR-2024

MI vs RCB Live: मुंबई की बल्लेबाजी शुरू

मुंबई के लिए ओपनिंग करने हेली मैथ्यूज और सजना आई हैं। पहले ओवर में चार रन बने। दोनों पर मुंबई को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी है। बैंगलोर के लिए यह करो या मरो वाला मैच है।
07:08 PM, 12-MAR-2024

MI vs RCB Live: दिलचस्प हुई प्लेऑफ की जंग

अगर आरसीबी की टीम यह मैच जीतती है तो शीर्ष तीन में उनकी जगह पक्की हो जाएगी। दूसरी ओर हार से उन्हें यूपी वॉरियर्स और गुजरात जाएंट्स से टक्कर झेलनी पड़ सकती है। फिर या तो नेट रन रेट या फिर अंकों के मार्जिन से किसी भी टीम की शीर्ष तीन में एंट्री हो सकती है। दिल्ली कैपिटल्स के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान की लड़ाई में मुंबई इंडियंस की भी यही स्थिति है।

07:04 PM, 12-MAR-2024

MI vs RCB Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी मोलिनेक्स, एलिस पेरी, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, दिशा कसाट, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका सिंह।

मुंबई इंडियंस: हेली मैथ्यूज, नेट सीवर-ब्रंट, प्रियंका बाला (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया कर, अमनजोत कौर, एस सजना, पूजा वस्त्राकर, हुमैरा काजी, शबनिम इस्माइल, साइका इशाक।

07:00 PM, 12-MAR-2024

MI vs RCB Live: बैंगलोर ने टॉस जीता

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मंधाना ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। विकेटकीपर यास्तिका भाटिया की तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से उन्हें आराम दिया गया है। उनकी जगह प्लेइंग-11 में विकेटकीपर प्रियंका बाला की एंट्री हुई है।

06:56 PM, 12-MAR-2024

MI vs RCB Live Score: मुंबई की बल्लेबाजी शुरू, मैथ्यूज-सजना क्रीज पर, आरसीबी के लिए 'करो या मरो' की स्थिति
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज महिला प्रीमियर लीग 2024 के 19वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से है। हरमनप्रीत कौर की मुंबई टीम जहां शीर्ष स्थान पर नजर बनाए हुए है, वहीं बैंगलोर की नजर टॉप तीन में जगह बनाने पर होगी। शीर्ष तीन टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेंगे। मुंबई और दिल्ली पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं। तीसरे स्थान के लिए बैंगलोर और यूपी के बीच टक्कर है।

Related Topics

Latest News