Ranji Trophy 2024 Final LIVE Score:  मुंबई खिताब के करीब , 538 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विदर्भ 248/5, अक्षय-हर्ष क्रीज पर

 
image
Ranji Trophy 2024 Final Day 5 Match LIVE Score: मुंबई और विदर्भ के बीच रणजी ट्रॉफी 2024 का फाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज यानी गुरुवार 14 मार्च को मुकाबले का आखिरी दिन है। आखिरी दिन का खेल शुरू हो चुका है। 538 रनों के लक्ष्य के जवाब में विदर्भ ने 248/5 से आगे खेलना जारी है। अक्षय वाडकर और हर्ष दुबे क्रीज पर हैं।

मुंबई के पास एक और खिताब जीतने का मौका है, क्योंकि टीम जीत से सिर्फ 5 विकेट दूर है। वहीं, विदर्भ की टीम करिश्मा करके खिताब जीत सकती है। विदर्भ को खिताब जीतना है तो आज 290 रन और बनाने होंगे। चौथे दिन के खेल के बाद विदर्भ का स्कोर 248/5 है। मुंबई ने 538 रनों का लक्ष्य विदर्भ के सामने रखा था। विदर्भ के लिए ड्रॉ भी ऑप्शन नहीं है, क्योंकि पहली पारी के आधार पर मुंबई को बढ़त मिली थी। ऐसे में मुंबई ही चैंपियन बनेगी।

Mumbai vs Vidarbha Ranji Trophy Final Live Cricket Score

MUM 224 & 418
VID 105 & 278/5

मुंबई की दूसरी पारी

पृथ्वी शॉ 11 रन, भूपेन लालवानी 18 रन, अजिंक्य रहाणे 73 रन, श्रेयस अय्यर 95 रन, हार्दिक तमोर पांच रन, मुशीर खान 136 रन, शार्दुल ठाकुर शून्य, तनुश कोटियान 13 रन बनाकर आउट हुए।इसके बाद आखिर में शम्स मुलानी ने 50 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, शार्दुल ठाकुर खाता नहीं खोल सके। तनुष कोटियान ने 13 रन, तुषार देशपांडे ने दो रन बनाए।

विदर्भ की पहली पारी

शार्दुल ठाकुर ने ध्रुव शोरे को पवेलियन भेजा। वह खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, धवल कुलकर्णी ने अमन मोखादे और करुण नायर को पवेलियन भेजा। अमन आठ रन बनाकर आउट हुए। वहीं, करुण खाता भी नहीं खोल सके। आज विदर्भ ने तीन विकेट पर 31 रन से आगे खेलना शुरू किया और अथर्व तायदे के रूप में पहला झटका लगा। उन्हें धवल कुलकर्णी ने पवेलियन भेजा। अथर्व 23 रन बना सके।

इसके बाद शम्स मुलानी का कहर देखने को मिला। उन्होंने आदित्य ठाकरे, अक्षय वाडकर और हर्ष दुबे को पवेलियन भेजा। आदित्य 19, अक्षय पांच और हर्ष एक रन बना सके। इसके बाद तनुश ने तीन विकेट लेकर विदर्भ की पारी को समेट दिया। उन्होंने यश राठौड़ (27), यश ठाकुर (16) और उमेश यादव (2) को पवेलियन भेजा। यश राठौड़ हाईएस्ट स्कोरर रहे। मुंबई के लिए अपना आखिरी प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे धवल कुलकर्णी ने तीन विकेट लिए। वहीं, शम्स मुलानी और तनुश कोटियान को भी तीन-तीन विकेट मिले। शार्दुल को एक विकेट मिला।

मुंबई की पहली पारी 224 रन पर समाप्त

मुंबई की शुरुआत अच्छी रही। पृथ्वी शॉ और भूपेन लालवानी ने पहले विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को यश ठाकुर ने तोड़ा। उन्होंने भूपेन को अक्षय के हाथों कैच कराया। वह 37 रन बना सके। इसके बाद हर्ष दुबे ने पृथ्वी को क्लीन बोल्ड किया। वह 46 रन बना सके। इन दो विकेट के बाद तो विकेटों की झड़ी लग गई। मुशीर खान छह रन, कप्तान अजिंक्य रहाणे सात रन, श्रेयस अय्यर सात रन और हार्दिक तमोरे पांच रन बनाकर आउट हुए। शम्स मुलानी 13 रन बनाकर आउट हुए।

टीम इंडिया में वापसी की कोशिश में जुटे रहाणे और श्रेयस पहली पारी में फ्लॉप रहे। यह दोनों तमिलनाडु के खिलाफ रणजी सेमीफाइनल में भी फ्लॉप रहे थे। वहीं, शार्दुल ठाकुर ने एकबार फिर बल्ले से कमाल दिखाया और 69 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 75 रन की पारी खेली। तनुश कोटियान आठ रन और तुषार देशपांडे 14 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह मुंबई की पारी 224 रन पर सिमट गई। विदर्भ की ओर से हर्ष दुबे और यश ठाकुर ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, उमेश यादव को दो विकेट मिले। आदित्य ठाकरे ने एक विकेट लिया।

Related Topics

Latest News