Ujjain Mahakal मंदिर में अचानक आग  लगने से पुजारी समेत 12 लोग झुलसे, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी : अमित शाह ने ली जानकारी

 
cvbn

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। इस घटना में पुजारी समेत 12 लोग झुलस गए। बताया जा रहा है कि भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को अबीर-गुलाल लगाया जा रहा था। इसी बीच आग लग गई।इस घटना में पुजारी समेत 12 लोग झुलस गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं समय रहले आग पर काबू पा लिया गया।

bb

महाकाल परिसर में भस्म आरती के दौरान हुई दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह से प्रशासन एवं प्रबंधकों से चर्चा एवं संपर्क में हैं। सब नियन्त्रण में है…मुख्यमंत्री कुछ समय बाद इंदौर रवाना हो होंगे। वहीं कई बड़े नेता अस्पताल पहुंचकर मरीजों से बातचीत कर रहे है।

bf

अमित शाह ने ली जानकारी
बाबा महाकाल के गर्भगृह लगी आग के बाद केंद्रीय गर्भगृह अमित शाह ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि उज्जैन के श्री महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना के संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बात कर जानकारी ली। स्थानीय प्रशासन घायलों को सहायता व उपचार उपलब्ध करवा रहा है। मैं बाबा महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

 

सीएम डॉ मोहन यादव महाकाल मंदिर प्रबंधकों के संपर्क में हैं। घटना पर केंद्रीय गृहमंत्री अम‍ित शाह ने सीएम डॉ मोहन यादव से बात की है। सीएम ने एक्‍स पर पोस्‍ट किया- आज प्रातः बाबा महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान हुई दुर्घटना दुखद है। मैं सुबह से ही प्रशासन के संपर्क में हूं। सब नियंत्रण में है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि सभी घायल शीघ्र ही पूर्णतः स्वस्थ हों।

hhj

घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच

महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में सोमवार भस्म आरती के दौरान हुई आगजनी की घटना के उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीना और अपर कलेक्टर उज्जैन अनुकूल जैन द्वारा संपूर्ण घटना की जांच की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने 3 दिन में जांच समिति को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अस्‍पताल में जाकर घायलों की कुशलक्षेम जानी।

Related Topics

Latest News