SATNA : प्रेमी युगल का संदिग्ध हालातों में पहाड़ो में मिला शव : जांच में जुटी पुलिस

 
SATNA : प्रेमी युगल का संदिग्ध हालातों में पहाड़ो में मिला शव : जांच में जुटी पुलिस

सतना. रिश्ते में जीजा- साली लगने वाला एक प्रेमी जोड़ा पत्ती तोडऩे के बहाने नरो पहाड़ पर गया। जहां युवक ने युवती की मांग भरी फिर दोनों की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। दो दिन बाद जब ग्रामीणों ने शव देखे तो पुलिस को खबर मिली। मौके पर पहुंचे रामपुर बाघेलान टीआइ मनोज सोनी ने जांच शुरू कराते हुए सीन ऑफ क्राइम यूनिट से फॉरेंसिक अधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह को बुलाया। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटना स्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच की जा रही है।


तलाश रहे थे परिजन
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि २१ मई की सुबह ग्राम चकदही निवासी गुड्डा केवट पुत्र राम सुहावन केवट (24) और उर्मिला केवट पुत्री जुगराज केवट (22) के बीच फोन पर बात हुई थी। इसके बाद दोनों अपना फोन घर में ही छोड़कर पत्ती तोडऩे के बहाने निकल गए। इनके नहीं लौटने पर परिजन अपने स्तर से तलाश कर रहे थे। लेकिन दोनों परिवार ने पुलिस को सूचना नहीं दी।

SATNA : प्रेमी युगल का संदिग्ध हालातों में पहाड़ो में मिला शव : जांच में जुटी पुलिस



जहर की सीसी के साथ सिन्दूर
जांच करने घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को शव के पास पत्तों से बनी एक चटाई मिली। यहीं कीटनाशक की एक सीसी रखी थी। पानी की एक बोतल भी मिली जिसमें कीटनाशक मिला हुआ पदार्थ बताया गया है। इसके अलावा एक पुडि़या में सिन्दूर रखा मिला। पुलिस का कहना है कि दोनों रिश्ते में जीजा- साली लगते हैं और अक्सर इनकी मुलाकात होती थी। संदेह है कि दोनों ने कीटनाशक का सेवन कर जान दी है। शव सड़ चुके थे इसलिए इनके शरीर पर अन्य निशान नहीं देखे जा सके। दोनों ने खुदकुशी क्यों कर ली इसका स्पष्ट कारण पता लगाया जा रहा है।


Related Topics

Latest News